CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajasthan Road Accident : भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में जा घुसा टेंपो ट्रेवलर, 15 की दर्दनाक मौत, सात एक ही परिवार के

Rajasthan Road Accident : भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में जा घुसा टेंपो ट्रेवलर, 15 की दर्दनाक मौत, सात एक ही परिवार के

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
Rajasthan Road Accident
Rajasthan Road Accident

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल (Rajasthan Road Accident) हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक टेंपो ट्रेवलर (tempo traveller) सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रेवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Contents
  • तेज रफ्तार में ट्रेवलर ने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर
  • 15 मृतकों में सात एक ही परिवार के, प्रशासन ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
  • मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर ज़िले के फलोदी में रविवार देर शाम मृतक और घायल सभी लोग कोलायत स्थित कपिल मुनि आश्रम से दर्शन कर जोधपुर के सूरसागर लौट रहे थे। हादसा मतोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत माला हाईवे पर हुआ।

तेज रफ्तार में ट्रेवलर ने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त सड़क किनारे ट्रेलर को चालक (Rajasthan Road Accident) ने भोजन करने के लिए खड़ा किया था। तभी तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेलर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई लोग मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि दुर्घटना के बाद टेंपो ट्रेवलर में फंसे घायलों और शवों को निकालने में पुलिस व स्थानीय लोगों को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

15 मृतकों में सात एक ही परिवार के, प्रशासन ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

जोधपुर के कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान की जा चुकी है। इनमें सात मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल दो लोगों को जोधपुर के मथुरादास अस्पताल (Rajasthan Road Accident) में रेफर किया गया है, जबकि तीन घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर (green corridor) बनाकर घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाया।

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग (highway traffic) पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर देर रात यातायात बहाल कराया।

सिक्किम के 50 साल: विकास और एकता की गाथा, पीएम मोदी ने बताया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राज!
Bilaspur Fire : जरहाभाटा में भीषण अग्निकांड, रानी फैंसी स्टोर में लाखों का नुकसान
योगी सरकार की अयोध्या को नई सौगात, हनुमानगढ़ी से रामलला तक बनेगा ‘बजरंग पथ’
भिलाई में दिनदहाड़े चौहान स्टेट और शांति नगर में इंजीनियरिंग स्टूडेंट की बाईक उठा ले गए चोर 🛑 तलाश में जुटी सुपेला पुलिस
सरकारी अस्पताल में सनसनीखेज मामला… डिलीवरी के बाद महिलाओं ने खोई याददाश्त, डॉक्टर भी हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

EPFO 3.0
EPFO 3.0 PF Withdrawal : अब UPI और ATM से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा

EPFO 3.0 PF Withdrawal

Padma Shri Dr Budhri Tati
Padma Shri Dr Budhri Tati : 15 साल की उम्र में घर छोड़ा, 555 गांवों तक पहुंचकर हजारों बेटियों की जिंदगी बदली

सीजी भास्कर, 28 जून। दंतेवाड़ा जिले के छोटे…

Ram Mandir Donation Theft Case : SIT की बड़ी कार्रवाई, 40 सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी जांच के घेरे में

Ram Mandir Donation Theft Case

Instagram Friendship Cyber Fraud : दोस्ती पड़ी महंगी, विदेश से गिफ्ट भेजने के झांसे में महिला से 3.23 लाख की साइबर ठगी

Instagram Friendship Cyber Fraud

आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

प्रदेशभर में आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?