CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ा हादसा : बस ने पिकअप को मारी ठोकर, चार बच्चे सहित 17 की मौत, 18 घायल भेजे गए अस्पताल, 6 गंभीर, PM मोदी ने जताया दुःख

बड़ा हादसा : बस ने पिकअप को मारी ठोकर, चार बच्चे सहित 17 की मौत, 18 घायल भेजे गए अस्पताल, 6 गंभीर, PM मोदी ने जताया दुःख

By Newsdesk Admin
07/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 7 सितंबर। हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स में टक्कर मार दी है। सूचना पर पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को हास्पिटल भेजा जा रहा है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे भी शामिल थे। आगरा-हाथरस मार्ग पर रोडवेज बस और सवारियों से भरे छोटे मालवाहक वाहन के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में सात बच्चों समेत 18 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में भेजा गया है। रोडवेज बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

प्राप्त सूचना के अनुसार हादसे में मैक्स और बस में सवार 17 लोगों की मौत हो गई जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 18 से अधिक घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार शाम करीब छह बजे हाथरस के थाना चंदपा इलाके में नगला भुस बाईपास कपूरा चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरे मालवाहक वाहन को गलत तरीके से एक वाहन ने ओवरटेक किया। चालक ने बचने की कोशिश की लेकिन बारिश से सड़क गीली होने के कारण अनियंत्रित होकर वह रोडवेज से टकरा गया।

ये सभी लोग हाथरस के गांव मुकुंदखेड़ा निवासी राजुद्दीन की दादी के चालीसवें में शामिल होने के बाद सेमरा (आगरा) लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मालवाहक वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसमें 35 लोग सवार थे। टक्कर के बाद लोग उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिर गए। हादसे के बाद जमा हुए लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। लोग खून से सने थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। सबसे ज्यादा उन्हीं की हालत खराब थी।

घायल आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के सेंगरा निवासी शबाना ने बताया कि वह सासनी क्षेत्र के मुकंद खेरा गांव में अपनी ननद की दादिया सास की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थी। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में उन्हें जानकारी दी। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक है। परिजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, प्रदेश सरकार ने भी मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है।

Big Breaking : हरियाणा चुनाव की तारीख बदली, अब इस दिन होगा मतदान, जम्मू काश्मीर में वोटों की गिनती अब इस तारीख को होगी
नए स्वर्ण मुकुट से हुआ रतनपुर मां महामाया का राजसी श्रृंगार, डेढ़ करोड़ से बना है 1759 ग्राम वजनी नया मुकुट, दोनों नवरात्र की अष्टमी तिथि व दीपावली को होता है माता का “राजसी श्रृंगार”
Philippines Woman Rape Case :  फिलीपींस की युवती से दुष्कर्म, इवेंट मैनेजर गिरफ्तार, होटल में खाने का दिया था बहाना
दुर्ग अपराधियों से सांठगांठ, SP जितेन्द्र शुक्ला ने चार पुलिस कर्मियों को किया लाईन अटैच
Goa Nightclub Fire : गोवा नाइट क्लब आग हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, राहत राशि का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप
UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप

यूपीआई पर फीस का मुद्दा (UPI Fees Rahul…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?