CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अलवर के शिवाजी पार्क में दर्दनाक सड़क हादसा, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पति-पत्नी की मौत

अलवर के शिवाजी पार्क में दर्दनाक सड़क हादसा, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पति-पत्नी की मौत

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

24 जून 2025 :

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में देर रात 12.00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. इस भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक माैत हो गई. टेंपू स्टैंड के सामने महालक्ष्मी डिमर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दाेंनाे बाइक सवार मृतकों की पहचान पिंकी विजय और उनके पति सतीश विजय के रूप में हुई, जो शिवाजी पार्क के निवासी थे.

इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पिंकी और सतीश त्रिपोलिया महादेव मंदिर में दर्शन कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे. तभी शिवाजी पार्क के सामले अचानक एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भीषण थी, कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस की कार चालक से पूछताछ जारी

इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कार चालक को हिरासत में ले लिया. मृतक दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है.

परिजनों के अनुसार, पिंकी और सतीश का बेटा रूस में डॉक्टरी करता है, जबकि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और वह गुड़गांव में रहती है. इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया है. पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं.

शिवाजी पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार हादसे का कारण प्रतीत हो रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

YouTube 15 जुलाई से बदल रहा है नियम, अब सिर्फ असली मेहनत वालों को होगी कमाई!
High Court Bilaslpur : संविदा सेवा वृद्धि निरस्तीकरण पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, मेडिकल कॉलेज से मांगा जवाब
वैष्णो देवी की सुरक्षा में सेंध, मंदिर में पिस्टल लेकर पहुंची महिला; देखते ही चौंक गई पुलिस
Residence Certificate Fraud : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो लगाकर बनवाना चाहा निवास प्रमाण पत्र, आवेदन हुआ रद्द
Rahul Gandhi Foreign Trips Row: विदेश दौरों पर भाजपा का हमला, संसद सत्र से दूरी पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन
Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना…

Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका
Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका

खरीफ फसल की सुरक्षा को लेकर किसानों के…

Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल
Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच…

Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल
Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल

राजधानी रायपुर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?