CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Municipal Corporation : नगर निगम में वित्तीय अनुशासन सख्त, जोन आयुक्तों के भुगतान अधिकार 50 हजार रुपये तक सीमित

Raipur Municipal Corporation : नगर निगम में वित्तीय अनुशासन सख्त, जोन आयुक्तों के भुगतान अधिकार 50 हजार रुपये तक सीमित

By Newsdesk Admin
01/07/2026
Share
Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। रायपुर नगर निगम ने वित्तीय पारदर्शिता, जवाबदेही और खर्च पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए बड़ा प्रशासनिक (Raipur Municipal Corporation )  फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब जोन आयुक्त अपने स्तर पर केवल 50 हजार रुपये तक के भुगतान को ही मंजूरी दे सकेंगे। इससे अधिक राशि के सभी भुगतान अब नगर निगम मुख्यालय से स्वीकृत होंगे। पहले जोन कार्यालयों को 4 लाख रुपये तक भुगतान की स्वीकृति देने का अधिकार प्राप्त था।

Contents
  • ऑडिट आपत्तियां कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर
  • भुगतान से जुड़ी कई फाइलें ऑडिट में लंबित
  • ठेकेदार संघ ने उठाए सवाल, भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी
  • ऑडिट प्रक्रिया होगी तेज, बढ़ाई जाएगी ऑडिटरों की संख्या

ऑडिट आपत्तियां कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

नगर निगम प्रशासन के अनुसार यह निर्णय ऑडिट आपत्तियों को कम करने, भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने और वित्तीय अनुशासन को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है। जोन स्तर पर भुगतान से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों और अनियमितताओं को देखते हुए वित्तीय अधिकारों में यह बदलाव किया गया है।

भुगतान से जुड़ी कई फाइलें ऑडिट में लंबित

नगर निगम में सफाई कार्यों के ठेके और प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के भुगतान संबंधी कई फाइलें लंबे समय से ऑडिट प्रक्रिया में अटकी हुई हैं। हाल ही में विभिन्न जोनों से करीब 60 फाइलें जांच के लिए मुख्यालय भेजी गई थीं, जिनमें से केवल 7 फाइलों को ही स्वीकृति मिल सकी। इसके चलते कई ठेकेदारों और एजेंसियों के भुगतान में देरी बनी हुई है।

ठेकेदार संघ ने उठाए सवाल, भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी

नगर निगम सिविल ठेकेदार संघ ने भी ऑडिट प्रक्रिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। संघ का आरोप है कि ऑडिटर कई-कई दिनों तक फाइलों की जांच नहीं कर रहे हैं, जिससे ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

ऑडिट प्रक्रिया होगी तेज, बढ़ाई जाएगी ऑडिटरों की संख्या

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने बताया कि वित्तीय अधिकारों में बदलाव का निर्णय पहले ही लिया जा चुका था और इसे पारदर्शिता तथा बेहतर वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए ऑडिटरों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि भुगतान संबंधी फाइलों का समयबद्ध निपटारा हो सके।


Nava Raipur Cultural Festival : शब्द, विचार और संस्कृति का महासंगम, तीन दिनों तक बदलेगा नवा रायपुर का बौद्धिक माहौल
Cold Wave Chhattisgarh : उत्तर की हवाओं से कांपी धरती, अगले 48 घंटे और सख्त होगी ठंड
खबरदार….भीख मांगने वाले हाथ पहुंच गए गले तक, चार महिलाओं का गिरोह छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्त में, सवा लाख रूपये वाली सोने की चेन हुई जब्त
Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि
Chhattisgarh Mineral Revenue : खनन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ सरकार को को 10 हजार करोड़ रुपये के राजस्व की राह

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 Cricket) के…

Railway Ticket Checking
Railway Ticket Checking : स्टेशन पर रेलवे की सख्ती, जांच में 191 मामले पकड़े; 1.12 लाख रुपए जुर्माना वसूला

रायपुर मंडल के हथबंद रेलवे स्टेशन पर 29…

Powergrid Hindi Diwas
Powergrid Hindi Diwas : पावरग्रिड उपकेंद्र के हिंदी पखवाड़े में प्रतिभाएं सम्मानित

प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशाला एवं…

CGPSC Mains Result High Court
CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

CGPSC Mains Result High Court : राज्य सेवा…

BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत
BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत

भिलाई इस्पात संयंत्र में करीब 250 टन स्क्रैप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?