CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Municipal Corporation Meeting : नगर निगम की तीन बैठकों के बाद भी शहर की समस्याएं जस की तस

Municipal Corporation Meeting : नगर निगम की तीन बैठकों के बाद भी शहर की समस्याएं जस की तस

By Newsdesk Admin
06/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। नगर निगम की सामान्य सभाओं में लंबी चर्चाओं के बावजूद शहरवासियों को अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है। मार्च से अब तक आयोजित दो सामान्य और एक विशेष सामान्य सभा में बजट, एजेंडा और विभिन्न प्रस्तावों पर करीब 18 घंटे तक चर्चा हुई, लेकिन जलभराव, सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई। इसका असर मानसून की पहली तेज बारिश में भी देखने को मिला, जब शहर के कई हिस्सों में जलभराव और अव्यवस्था की स्थिति बन गई। (Municipal Corporation Meeting)

सोमवार को नगर निगम की एक और विशेष सामान्य सभा आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और सुझावों को सभा में रखेंगे।

30 मार्च को आयोजित सामान्य सभा में महापौर मीनल चौबे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2130 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। बजट में महिलाओं के लिए शांति गृह, छात्रावास, उद्यानों के संरक्षण, जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई घोषणाएं की गई थीं। हालांकि चार महीने बीत जाने के बाद भी अधिकांश घोषणाओं पर अमल शुरू नहीं हो सका है।

10 अप्रैल को हुई दूसरी सामान्य सभा (Municipal Corporation Meeting) में 14 एजेंडों पर चर्चा हुई, जिनमें से 12 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें वेंडिंग जोन, दुकानों के पट्टे, निगम की संपत्तियों का उपयोग, विभिन्न संस्थानों को भूमि उपलब्ध कराने और सड़कों के नामकरण जैसे प्रस्ताव शामिल थे। इसके बावजूद वेंडिंग जोन और दुकानदारों के पुनर्व्यवस्थापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य अब तक अधूरे हैं।

27 अप्रैल को महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष सामान्य सभा आयोजित की गई थी। इस बैठक में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन शहरवासियों को प्रत्यक्ष रूप से कोई नई सुविधा या योजना का लाभ नहीं मिल पाया।

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि विशेष सामान्य सभा केवल विशेष परिस्थितियों और बड़े जनहित के मामलों में बुलाई जानी चाहिए, जबकि नियमित प्रशासनिक विषयों पर इस तरह की बैठकें आयोजित करना राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होता है। विपक्ष का कहना है कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

वहीं, भाजपा पार्षदों की बैठक (Municipal Corporation Meeting) में उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निगम के कार्यों में कमी को लेकर केवल अधिकारियों की जवाबदेही तय करें। साथ ही महापौर, एमआईसी, सरकार या पार्टी के कार्यों पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी से बचने को कहा गया है। बैठक में महापौर मीनल चौबे, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर और सभी भाजपा पार्षद मौजूद रहे। डीडी नगर वार्ड के पार्षद आशु चंद्रवंशी को भाजपा पार्षद दल का सचेतक भी नियुक्त किया गया।

CG खबर : बिलासपुर में मोदी बोले – “छत्तीसगढ़ की रामभक्ति अद्भुत है” 🟨 33,799 करोड़ के प्रोजेक्ट में गरीबों का घर, स्कूल है, रोड और बिजली है  🟩 नवारायपुर-रायपुर-अभनपुर मेमु ट्रेन का किया शुभारंभ
Himalayan Goral : 10 साल बाद कानन पेंडारी जू में गूंजी खुशखबरी, हिमालयन गोराल परिवार में बढ़ा नया सदस्य
सीमा पर तनाव के बीच भारत का ‘शक्ति प्रदर्शन’: गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरा फाइटर जेटों का जत्था
Soumya Chaurasia ED Remand : शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया 14 दिनों की ED रिमांड पर
बेंगलुरु में दिल दहला देनी वाली घटना: प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की, दो दिन बाद होटल में मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Murder Case
Balrampur Murder Case : शिक्षक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

Balrampur Murder Case

Mungeli Meeting
Mungeli Meeting : योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत, लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर दिया जोर

परिसर में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में…

Temple Theft
Temple Theft : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का ऐसे खुला राज, लाखों के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में मंदिरों में हुई चोरी की…

Mahadev App : महादेव सट्टा मामले में सामने आए नए दावे, कई पहचान और दस्तावेजों की जांच से बढ़ीं मुश्किलें
Mahadev App : महादेव सट्टा मामले में सामने आए नए दावे, कई पहचान और दस्तावेजों की जांच से बढ़ीं मुश्किलें

सट्टा मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़…

Police Transfers : पुलिस विभाग में फिर बड़ा बदलाव, कई एएसपी और डीएसपी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?