CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Automobile Sales Chhattisgarh Boom : छत्तीसगढ़ में नवरात्र में वाहनों की ऐसी बंपर खरीदारी कि 4 दिन में 400 करोड़ पार!

Automobile Sales Chhattisgarh Boom : छत्तीसगढ़ में नवरात्र में वाहनों की ऐसी बंपर खरीदारी कि 4 दिन में 400 करोड़ पार!

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
Automobile Sales Chhattisgarh Boom
Automobile Sales Chhattisgarh Boom

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही आटोमोबाइल सेक्टर (Automobile Sales Chhattisgarh Boom) में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों वाहनों की बिक्री 50 फीसदी अधिक रही है। त्योहारी सीजन, जीएसटी 2.0 लागू होने और कंपनियों द्वारा ग्राहकों को दिए जा रहे आकर्षक उपहार व छूट ने मिलकर बिक्री को नए स्तर पर पहुंचा दिया है। शुरुआती चार दिनों में ही करीब चार सौ करोड़ रुपये के पांच हजार वाहन (Vehicle sales record) बिके। इनमें 3,500 दोपहिया, 3,000 कारें और अन्य वाहन शामिल हैं।

Contents
  • ग्राहकों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया
  • बिक्री में 50 फीसदी की बढ़ोतरी
  • छूट और आफर बने आकर्षण
  • रिकार्ड तोड़ने की उम्मीद

ग्राहकों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया

डीलरों का अनुमान है कि नवरात्र के पूरे नौ दिनों में 30 हजार से ज्यादा वाहन (Automobile Sales Chhattisgarh Boom) बिकेंगे और कारोबार हजार करोड़ के पार जाएगा। 2020 के कोरोनाकाल की मंदी के बाद लगातार हर साल मांग बढ़ रही है। इस बार खासतौर पर दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों तक पर 10 फीसदी तक की कीमतों में कमी और 7,000 से लेकर एक लाख रुपये तक की छूट (Festival discounts) ने ग्राहकों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है।

बिक्री में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

आटोमोबाइल सेक्टर ने नवरात्र के पहले ही दिन से रफ्तार पकड़ी। पहले दिन 2,800 से अधिक और दूसरे दिन करीब 2,400 वाहनों की डिलीवरी (Vehicle delivery surge) हुई। यह सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक है। शो रूमों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही और कई जगह वाहन डिलीवरी के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित (Automobile Sales Chhattisgarh Boom) किए गए। लगातार बढ़ती बुकिंग और ग्राहकों की दिलचस्पी को देखते हुए डीलरों का कहना है कि इस बार का सीजन पिछले सभी रिकार्ड तोड़ सकता है।

छूट और आफर बने आकर्षण

त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनियों और डीलरों ने इस बार ग्राहकों को खास आफर (Special offers) दिए हैं। दोपहिया से लेकर कार तक पर 10 प्रतिशत तक कीमतों में कमी की गई है। खरीदारों को न्यूनतम 7,000 से लेकर एक लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा गिफ्ट पैक, लकी ड्रा, एक्सचेंज बोनस और जीरो डाउन पेमेंट जैसी योजनाएं भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। यही वजह है कि शो रूम में न केवल नए बल्कि पुराने ग्राहक भी अपने वाहन बदलने की योजना बना रहे हैं।

रिकार्ड तोड़ने की उम्मीद

आटोमोबाइल डीलरों का कहना है कि नवरात्र के नौ दिनों में करीब 30 हजार से ज्यादा वाहन बिकने की संभावना है। शुरुआती दो दिनों में ही बिक्री चार सौ करोड़ रुपये पार कर चुकी है और पूरे सीजन में कारोबार साढ़े हजार करोड़ रुपये से ऊपर जाने की उम्मीद है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार यह उछाल केवल मौसमी नहीं, बल्कि स्थायी संकेत है। आने वाले महीनों में भी वाहन बिक्री इसी रफ्तार से जारी रह सकती है। इससे न केवल आटोमोबाइल उद्योग बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Bhilai Breaking : कश्मीर घूम कर लौटे पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा को CBI ने घेरा, महादेव सट्टा मामले में 5 घंटे की पूछताछ, जमीन के कागजात लिए जांच में
Cold Wave in Chhattisgarh: उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में 48 घंटे बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान गिरेगा
Bhilai news : MLA देवेंद्र यादव के बाद बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधानसभा से 6 और युवकों की देर रात हुई गिरफ्तारी, एक हुआ फरार
हाईवे पर फिर भीषण हादसा: सड़क पर बैठीं 15 गायों को अज्ञात वाहन ने रौंदा…
Jagdalpur Municipal Development: नगर निगम की MIC बैठक में 23 प्रस्ताव पास, सड़क चौड़ीकरण और जल व्यवस्था सुधार पर बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tamil Nadu Floor Test 
Tamil Nadu Floor Test  : तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, सीएम विजय की सरकार के खिलाफ सुको में याचिका दायर

सीजी भास्कर, 21 मई : तमिलनाडु में नवगठित…

HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अभियान धीमा, अफवाहों और जागरूकता की कमी से बढ़ी चिंता

सीजी भास्कर, 21 मई। छत्तीसगढ़ में किशोरियों के…

Dial 112 : बलौदाबाजार में पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती, 15 नए डायल वाहन सड़कों पर उतरे

सीजी भास्कर, 21 मई। बलौदाबाजार जिले में आपात…

Political appointments stalled : संगठन और सरकार में बढ़ी बेचैनी

सीजी भास्कर, 21 मई। प्रदेश में सरकार के…

Balodabazar Bison Attack
Balodabazar Bison Attack : बायसन के हमले से एक ग्रामीण की मौत, 3 घायल

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार…

You Might Also Like

अन्यअपराधछत्तीसगढ़देश-दुनिया

हरियाणा में माओवादी नेटवर्क बिछा रहा था बस्तर का युवक, एनआईए ने दबोचा

01/08/2025
Mission Antariksh
छत्तीसगढ़

Mission Antariksh : मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के खास मौके पर मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान का किया शुभारंभ

05/09/2025
Industrial Accident
छत्तीसगढ़

Industrial Accident : आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, सात घायल

08/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार: मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद बना वजह

02/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?