CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh High Court Action : सड़क पर ‘हैप्पी बर्थडे’ मनाने पर हाईकोर्ट नाराज़ — कहा, “अब सीधे जिम्मेदारों पर चलेगा मुकदमा”

Chhattisgarh High Court Action : सड़क पर ‘हैप्पी बर्थडे’ मनाने पर हाईकोर्ट नाराज़ — कहा, “अब सीधे जिम्मेदारों पर चलेगा मुकदमा”

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। सड़क पर लग्जरी गाड़ी खड़ी कर ‘हैप्पी बर्थडे’ मनाने वालों पर अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सब्र टूट चुका है। सोमवार को जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र प्रसाद की खंडपीठ ने राज्य शासन को कड़ी फटकार (Chhattisgarh High Court Action) लगाते हुए कहा कि – “आप लोग अब इस स्थिति को नियंत्रित करने में असफल हो गए हैं। अगली बार, हम खुद उस व्यक्ति को पक्षकार बनाएंगे और अदालत के आदेशों के उल्लंघन पर सीधा मुकदमा चलाएंगे।”

कोर्ट की यह सख्त टिप्पणी तब आई, जब सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी राजेंद्र दास द्वारा सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के सोनावनी नाका (दादू लाहिड़ी चौक) का बताया जा रहा है, जिसमें आतिशबाज़ी, पटाखे और लग्जरी कारों की लाइन (Chhattisgarh High Court Action) नजर आई।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा

“जब इस तरह के मामलों में मंत्री के स्टाफ का नाम आ रहा है, तो मंत्री को खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। आप केवल एफआईआर दर्ज करते हैं और मामला वहीं खत्म हो जाता है। यह अदालत के आदेशों की अवहेलना है।”

इससे पहले भी हाईकोर्ट ने रायपुर, बिलासपुर और बलरामपुर में हुए रोड बर्थडे सेलिब्रेशन मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर राज्य सरकार से जवाब तलब किया था।

तलवार से केक, बोनट पर जश्न

बिलासपुर के रतनपुर बायपास रोड पर कुछ युवकों ने सड़क के बीचों-बीच तलवार से केक काटा, जिससे जाम और हंगामा की स्थिति बन गई। पुलिस ने 15 युवकों को गिरफ्तार किया, जिनमें 9 नाबालिग थे।

वहीं रायपुर में एक मॉल ओनर के बेटे और एक कांग्रेस नेता के बेटे के सड़क पर बर्थडे मनाने के मामले (Chhattisgarh High Court Action) में भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

कोर्ट का साफ संदेश:

“सड़क जनता की सुविधा के लिए है, निजी जश्न के लिए नहीं। ऐसे लोग न सिर्फ कानून का मज़ाक बना रहे हैं, बल्कि समाज की मर्यादा को भी तोड़ रहे हैं।” अब कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि आने वाली सुनवाई में इन आयोजनों में शामिल लोगों को व्यक्तिगत रूप से तलब किया जाएगा।

बिलासपुर में नवजात की मौत पर बवाल:सिम्स में जन्म के तत्काल बाद पिलया लेक्टोजन और बिगड़ी हालत, परिजन बोले- डॉक्टर ने बरती लापरवाही
CG News : कुछ ही घंटों में फिर बदला IAS Transfer आदेश, जेपी पाठक बिलासपुर से हटाकर उच्च शिक्षा आयुक्त बनाए गए, महादेव कावरे को बिलासपुर संभाग आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
Indian Overseas Bank Opened : लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा
UPSC Exam : छत्तीसगढ़ में यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागियों को बड़ी सौगात, मिलेगा 1 लाख रुपये
Paddy Bonus CG : होली से पहले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, मुख्यमंत्री साय के फैसले से किसानों में उत्साह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Rojgar Mela : 10वीं से ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए अवसर, 167 पदों पर होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : सरकारी नौकरी का…

Town Planner Appointment : छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 टाउन प्लानर! अब तय करेंगे शहरों का भविष्य

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : छत्तीसगढ़ में शहरों…

Bilaspur Pendra Road Rail Project : छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति का बड़ा धमाका, 10,783 करोड़ से बिछेंगी नई रेल लाइनें

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : छत्तीसगढ़ के रेल…

Arun Sao Urban Body Review : सुबह-सुबह अफसरों की होगी परीक्षा! शहर में निकलकर देखना होगा सफाई और निर्माण का हाल

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : नगरीय निकायों की…

Green Park Colony Raigarh : EWS जमीन में गड़बड़ी पर गिरी गाज, कॉलोनी का रजिस्ट्रीकरण निरस्त

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : रायगढ़ में ईडब्ल्यूएस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?