CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Patwari Suspended : किसान से 30 हजार चढ़ावा लेने वाला पटवारी कलेक्टर की कार्रवाई का चढ़ा भेंट

Patwari Suspended : किसान से 30 हजार चढ़ावा लेने वाला पटवारी कलेक्टर की कार्रवाई का चढ़ा भेंट

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share
Patwari Suspended
Patwari Suspended

सीजी भास्कर, 06 मार्च । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक किसान से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले पटवारी को एसडीएम ने निलंबित (Patwari Suspended) कर दिया है। पटवारी ने किसान से जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए 60 हजार रुपए की मांग की थी। किसान ने पहली किस्त देते समय इसका वीडियो बना लिया, जिसे बाद में वायरल कर दिया। यह मामला कोटा तहसील का है।

दरअसल, रतनपुर के ग्राम पचरा के निवासी केवल दास मानिकपुरी (49) के पास पटवारी हल्का नंबर-2 राजस्व निरीक्षक मंडल चपोरा में पट्टे की जमीन है। यह पट्टा उन्हें वर्ष 1984-85 में दिया गया था। पटवारी हल्का नंबर दो के पटवारी अनिकेत साव ने इस भूमि का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने और पुस्तिका बनाने के लिए किसान से 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 26 दिसंबर 2024 को उसने पटवारी को अपने घर पर 30 हजार रुपए दिए। हालांकि, पैसे लेने के बावजूद पटवारी ने न तो उसकी जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट किया और न ही ऋण पुस्तिका प्रदान की।

पटवारी अनिकेत साव ने पैसे लेने के बाद भी किसान को टालते रहे और उनका काम नहीं किया। इससे परेशान होकर किसान ने कोटा एसडीएम से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही, उसने पटवारी अनिकेत साव का पैसे लेते हुए एक वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

किसान केवल दास ने एसडीएम को बताया कि जब पटवारी ने उससे रिश्वत की मांग की, तब उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए, उसने ब्याज पर कर्ज लेकर पटवारी को पैसे दिए, जिसका वह अभी भी ब्याज चुका रहा है। पीड़ित ने कोटा एसडीएम से पटवारी से पैसे वापस दिलाने की भी मांग की है।

पटवारी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, अब निलंबित (Patwari Suspended)

किसान की शिकायत और वायरल वीडियो के बाद कोटा के एसडीएम और प्रशिक्षु आईएएस तन्मय खन्ना ने पटवारी अनिकेत साव को नोटिस जारी किया। हालांकि, पटवारी ने नोटिस का कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इसके परिणामस्वरूप, एसडीएम ने उसे निलंबित (Patwari Suspended) कर दिया है।

निलंबन के दौरान पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय बेलगहना रहेगा। इसके अलावा, निलंबित पटवारी को एक सप्ताह के भीतर नोटिस देकर विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है।

Surguja DIG Promotion: सरगुजा के SSP राजेश अग्रवाल को DIG पदोन्नति, आईजी ने कॉलर बैच पहनाकर दी नई जिम्मेदारी
बिलासपुर में ड्रायफ्रूट की दुकान में लगी आग, व्यापार विहार में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, एक घंटे में पाया काबू
Lightning Death : आकाशीय बिजली का कहर, धान रोपाई के दौरान 3 किसानों की मौत
भिलाई के युवाओं ने शहीद दिवस पर निकाली विशाल संदेश यात्रा, भाजयुमो महामंत्री रितेश ने किया नेतृत्व, शहीद उद्यान में दी गई पुष्पांजलि
रायपुर में ‘NIT Chowpatty Dispute’ गहराया: FIR के बाद कांग्रेसियों ने थाने का घेराव किया, जांच समिति बनाने की मांग तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?