CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के युवाओं ने शहीद दिवस पर निकाली विशाल संदेश यात्रा, भाजयुमो महामंत्री रितेश ने किया नेतृत्व, शहीद उद्यान में दी गई पुष्पांजलि

भिलाई के युवाओं ने शहीद दिवस पर निकाली विशाल संदेश यात्रा, भाजयुमो महामंत्री रितेश ने किया नेतृत्व, शहीद उद्यान में दी गई पुष्पांजलि

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share


सीजी भास्कर, 24 मार्च। भिलाई के युवाओं ने हुडको भिलाई से शहीद उद्यान सेक्टर 5 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जी की पुण्य तिथि शहीद दिवस पर विशाल संदेश यात्रा “बाइक रैली” के रूप में निकाली।

इस दौरान युवाओं के द्वारा शहीदों को याद करते हुए उनकी अमरता के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली में देश भक्ति संगीत के माध्यम से युवाओं में बहुत ही जोश देखने को मिला।

यह संदेश यात्रा हुड़को ने निकलकर सेक्टर 9 चौक, सेंट्रल एवेन्यू होते हुए शहीद उद्यान सेक्टर 5 पहुंची। जहां शहीदों को याद कर उन पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संदेश यात्रा में देशभक्ति उद्घोष एवं शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जी के जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

भाजयुमो महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर ने कहा कि आज के युवा हमारे वीर सपूतों के बलिदान को भूलते जा रहे हैं, आज का युवा भारतीय संस्कृति को छोड़ कर विदेशी संस्कृति के तरफ़ ज्यादा आकर्षित हो रहा है । हमें शहीदों को हमेशा अपने दिल और दिमाग में रखना है। तीन ऐसे युवा जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और आज का युवा अपने निजी स्वार्थ में मगन है।


यह बाइक रैली हुडको से निकल कर शहीद उद्यान सेक्टर 5 पहुंची जहां भगत सिंहजी, राज गुरुजी , सुखदेवजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया गया। कार्यक्रम में योगेश साहू, वेद साहू, रितेश कुमार कलम्बे, रविंद्र साहू, मृत्युजंय साहू, रोहित दुबे, समृद्ध द्विवेदी, अखिलेश, नंदन , हेमन्त, मोहित, सौरभ, साहिल, मिहिर, दिनेश, बंटी, लिखेंद्र आदि उपस्थित रहे।



Sand on Panchayat NOC : पंचायत की एनओसी पर मिलेगा निर्माण के लिए रेत, विधायक ने किया बड़ा ऐलान
चोरी हुए वाहनों को खोज निकालने कारगर साबित हो रहा आईजी गर्ग का “सशक्त ऐप” जामुल से चोरी हुई बाईक हुई ट्रेस
Startup Incentive Policy : छत्तीसगढ़ स्टार्टअप क्रांति को कैबिनेट की मंजूरी, पांच साल में 5 हजार नए उद्यमों को मिलेगा सरकारी बूस्ट
Bhilai Accident : विश्वकर्मा पूजा के लिए मिठाई लेकर सेक्टर-6 जा रहे बाईक सवारों को बुलेट ने मारी ठोकर, दो घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज की FIR
धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ISRO ने कहा- ‘आपकी दृढ़ता और समर्पण…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Gang Rape Case : जंगल में ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी हिरासत में

सीजी भास्कर, 15 जून। बलरामपुर जिले में 19…

Rare Copper Plate Found in Sakti : तंत्र साधना और प्राचीन इतिहास से जुड़ सकते हैं रहस्य

Rare Copper Plate Found in Sakti

Married Woman Found Dead in Room : आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Married Woman Found Dead in Room

87-Year-Old Woman Seeks Euthanasia : पंच पर 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप

सीजी भास्कर, 15 जून। बिलासपुर जिले में 87…

Appy Raja Passed Away
Appy Raja Passed Away : छत्तीसगढ़ के पहले रैपर एप्पी राजा का निधन

सीजी भास्कर, 15 जून : छत्तीसगढ़ में रैप…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Bail Rejected Court : सट्टा खाईवाल ‘किंग लाला’ को बड़ा झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, आरोपी अब भी फरार

19/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

CG Breaking : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, शुक्रवार से रहेंगे छत्तीसगढ़ में, नक्सल ऑपरेशन पर बनेगी रणनीति, अन्य राज्यों के अफसर भी होंगे शामिल, ‘नियद-नेल्लानार’ पर होगी बात

20/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

पायलट का छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना: रायपुर में बोले – दिल्ली से हो रहा राज्य का मैनेजमेंट, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

23/06/2025
छत्तीसगढ़

Hanuman Sentiment Row: कांग्रेस ने पीएम मोदी और जर्मन चांसलर पर लगाया आस्था से खिलवाड़ का आरोप

18/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?