सीजी भास्कर, 07 अगस्त। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। (Pendra Ganja Seizure)
यह भी पढ़ें : उरला में 4.80 क्विंटल गांजा बरामद: काजू के छिलकों के नीचे छुपाकर तस्करी, 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई : Pendra Ganja Seizure
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बचरवार में अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 30 वर्षीय सोनू राठौर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 18 पैकेटों में कुल 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले (Pendra Ganja Seizure) की जांच के दौरान पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Drug Bust : गांजा और नशीली टैबलेट संग युवक गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : Raipur drug bust : 300 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार


