CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

By Newsdesk Admin
09/08/2026
Share
Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting

सीजी भास्कर, 09 अगस्त। रायपुर में छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार का तलवार से केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टिटोस क्लब का बताया जा रहा है, जिसके संचालक भी धनंजय परिहार हैं। वीडियो में क्लब के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद दिखाई दे रहे हैं। तेज संगीत के बीच चल रही पार्टी के दौरान परिहार तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। (Sword Cake Cutting)

Contents
  • वायरल वीडियो को लेकर पुलिस कराएगी जांच : Sword Cake Cutting
  • धनंजय परिहार ने शराब परोसने के आरोपों पर दी सफाई

वीडियो सामने आने के बाद क्लब में देर रात तक पार्टी और शराब परोसे जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, परिहार ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि वायरल वीडियो करीब छह महीने पुराना है और उनके जन्मदिन के दौरान बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और दोस्तों के आग्रह पर उन्होंने तलवार से केक काटा था। इसका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में जबरदस्ती हिंदी-भोजपुरी बुलवाने पर विवाद, शिवसेना-MNS वर्कर्स ने ऑटो ड्राइवर को पीटा, माफी मंगवाई

 

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting :  रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो को लेकर पुलिस कराएगी जांच : Sword Cake Cutting

वीडियो में पार्टी के दौरान कई लोग जश्न मनाते और मोबाइल से वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि क्लब में रात 12 बजे के बाद भी पार्टी चल रही थी और शराब परोसी जा रही थी। मामले को लेकर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच कराने की बात कही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद वीडियो में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। क्लब में निर्धारित समय और अन्य नियमों के पालन को लेकर भी जांच की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :महानगरपालिका चुनाव से पहले शिवसेना का बड़ा दांव, जानें कैसे की जा रही है युवाओं को साधने की तैयारी!

धनंजय परिहार ने शराब परोसने के आरोपों पर दी सफाई

धनंजय परिहार ने कहा कि क्लब में शराब परोसने का निर्धारित समय रात 12 बजे तक है और इसके बाद ग्राहकों को शराब नहीं दी जाती। उन्होंने बताया कि कई बार ग्राहकों को क्लब से बाहर निकलने में कुछ समय लग जाता है, जिसके कारण देर रात तक लोगों की मौजूदगी दिखाई दे सकती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से पुराने वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। परिहार के मुताबिक तलवार से केक काटने की घटना पुरानी है और इसे गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने अचानक बुलाई सांसदों, विधायकों और जिला प्रमुखों की बैठक, जानें- क्या है प्लान?

शराब घोटाला केस: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज ED कोर्ट में पेशी, 16.70 करोड़ की बरामदगी पर कस्टडी बढ़ाने की तैयारी
E-KYC Deadline : 30 सितंबर तक निपटाना होगा बड़ा काम, वरना राशनकार्ड से जुड़ी सुविधाएं हो सकती हैं बंद
Jewellery Shop Theft  : ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के गहने पार
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव
India T20 World Cup Victory: भारत की ऐतिहासिक जीत पर कोरबा में जश्न की लहर, चौक-चौराहों पर आतिशबाजी और मिठाइयों से मनाया गया उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?