सीजी भास्कर, 28 जून : शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Ram Mandir Donation Case) ने रविवार को परभणी में आयोजित हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस दौरान राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है, साथ ही बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर अपनी बात की है।
राम मंदिर को लेकर क्या बोले उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे (Ram Mandir Donation Case) का कहना है कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, लेकिन अब वहां पर श्रद्धा से ज्यादा बिजनेस दिख रहा है। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा है कि पहले मंदिर बनाने की बातें होती थीं, लेकिन अब समझ में आ रहा है कि इसके पीछे असली मंशा क्या है। ठाकरे ने ये भी कहा है कि भगवान राम के नाम पर राजनीति और कमाई करना गलता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि चढ़ावे से जुड़ी हुई चोरी सिर्फ और सिर्फ पैसों की चोरी नहीं है कि बल्कि हिंदुओं की आस्था और विश्वास के साथ धोखा हो रहा है।
पेपर लीक पर क्या बोले ठाकरे
महाराष्ट्र में टीईटी के पेपर लीक होने पर ठाकरे (Ram Mandir Donation Case) ने सरकार को घेरा है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं राज्य की छवि खराब करती हैं। उनका ये भी आरोप था कि इस तरह के मामलों में शामिल लोगों को बचा लिया जाता है। इस वजह से ही वे बार-बार ऐसे अपराध करते हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते हुए इस व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो इसका नुकसान पूरे महाराष्ट्र के साथ देश को उठाना पड़ सकता है।
बागी सांसद पर भी दी प्रतिक्रिया
उद्धव ठाकरे ने पार्टी छोड़ने वाले सांसद संजय देशमुख पर भी निशाना साधा है। उनका कहना है कि जनता के सामने ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना उनकी गलती थी और इसके लिए ही उन्होंने लोगों से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि दल बदल को बढ़ावा देने वालों को चुनाव में जवाब जरूर दें।



