CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूरोप में सीक्रेट मीटिंग, ठाकरे बंधुओं के मिलन की अटकलें तेज, देवड़ा ने कसा तंज…!

यूरोप में सीक्रेट मीटिंग, ठाकरे बंधुओं के मिलन की अटकलें तेज, देवड़ा ने कसा तंज…!

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई। महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है।

देवड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘देश के बेटों से लेकर भारत के पर्यटकों तक’ ठाकरे कितने गिर गए हैं। जब पहलगाम में गोलियां चल रही थीं, तब वे यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। साथ ही महाराष्ट्र दिवस पर वे बिना कुछ कहे गायब हो गए।‌ हालांकि, मिलिंद देवड़ा के इस तंज पर अभी उद्धव ठाकरे का कोई बयान नहीं आया है।

दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackre) बीते दिनों यूरोप में छुट्टियां मनाने गए थे। इसी बीच उद्धव ठाकरे भी अपने परिवार के साथ यूरोप चले गए।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच यूरोप में एक साथ आने की बातचीत हो सकती है। महाराष्ट्र के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाने का निर्णय राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है।

सत्तारूढ़ महायुति ने भी मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाया था। जबकि राज्य के बाकी राजनीतिक दल संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरी ताकत से जुटे और ठाकरे अनुपस्थित रहे।

उधर बीते दिनों महेश मांझरेकर के साथ एक पॉडकास्ट में राज ठाकरे ने एक बयान दिया था, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अस्तित्व के सामने ये सब झगड़े छोटे नजर आते हैं। साथ में आना ये कोई कठिन बात नहीं है, लेकिन सवाल इच्छा की है। इसके बाद सियासी हलकों में ये सवाल उठने लगा कि क्या उद्धव और राज ठाकरे साथ आ रहे हैं? राज ठाकरे के इस बयान पर उद्धव ठाकरे ने भी प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने कहा था कि छोटे-मोटे झगड़ों को खत्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने राज ठाकरे के सामने शर्त भी रखी है। उन्होंने कहा कि जो भी महाराष्ट्र के हित के खिलाफ होगा उसे घर बुलाकर खाना नहीं खिलाएंगे।

एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने मराठी एकता और महाराष्ट्र के हित के लिए हाथ बढ़ाते हुए बड़ा बयान दिया था। उद्धव ने कहा था कि मराठी और महाराष्ट्र (Maharastra) के लिए जो भी निरर्थक झगड़े हैं, मैं उन्हें खत्म करने को तैयार हूं। मैं सभी मराठी लोगों से अपील करता हूं कि वे एक हों और महाराष्ट्र के हित में साथ आएं।

हमने लोकसभा चुनाव के वक्त कहा था कि महाराष्ट्र के उद्योग और व्यवसाय गुजरात जा रहे हैं, उस वक्त अगर आपने (राज ठाकरे) विरोध किया होता, तो केंद्र में आज जो सरकार बैठी है, वह नहीं बैठी होती और केंद्र में महाराष्ट्र का हित समझने वाली सरकार हमने स्थापित की होती। साथ ही राज्य में भी महाराष्ट्र के हित सोचने वाली सरकार बैठी होती। हमने कामगार कानून जैसे काले कानून उखाड़ फेंके होते। उन्होंने दो टूक कहा कि कभी समर्थन, कभी विरोध, कभी समझौता- यह नीति अब नहीं चलेगी।

PF Withdrawal New Rules: पीएफ निकासी और ट्रांसफर में बड़ा बदलाव, लाइसेंसधारी एजेंट सिस्टम की तैयारी
दिल्ली में SSC छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा
भिलाई में BSF जवान के साथ “लिव इन” में रहने वाली युवती के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा 🛑 पहले से शादीशुदा था जवान, सुपेला में रखी थी गर्लफ्रेंड
Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026 : 28 जून को सराफा महासम्मेलन, प्रदेशभर के कारोबारी होंगे शामिल
मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हुए RJD सांसद मनोज झा, बताया किस चीज से हुई पीड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?