CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फारूक अब्दुल्ला से मिले शिवसेना-UBT के नेता, उद्धव ठाकरे की ओर से दिया ये भरोसा

फारूक अब्दुल्ला से मिले शिवसेना-UBT के नेता, उद्धव ठाकरे की ओर से दिया ये भरोसा

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

जम्मू-कश्मीर , 28 अप्रैल 2025 :

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शिवसेना (UBT) के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे रविवार (27 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर पहुंचे. उन्होंंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) से मुलाकात की. यह मुलाकात आतंकवादी हमले की निंदा करने और प्रदेश में शांति और सुरक्षा की स्थिति को बहाल करने के उद्देश्य से की गई.

आनंद दुबे ने फारूक अब्दुल्ला को आश्वस्त किया कि शिवसेना (UBT) पार्टी उनके साथ खड़ी है और प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में पूरी तरह समर्थन करेगी. दुबे ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है और यह हमले कायरता की मिसाल हैं. उनका कहना था कि सरकार और सुरक्षा बलों के साथ शिवसेना (UBT) पूरी ताकत से आतंकवाद के खिलाफ खड़ी है.

आनंद दुबे ने शंकराचार्य मंदिर में की पूजा-अर्चना

इससे पहले, आनंद दुबे ने श्रीनगर के प्राचीन शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और इस दौरान की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया. उन्होंने लिखा, “सुबह श्रीनगर के प्राचीन शंकराचार्य मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना और आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह मंदिर पहाड़ पर स्थित है. मैं दिनभर श्रीनगर और पहलगाम की यात्रा पर हूं, साथ में जम्मू कश्मीर के शिवसेना अध्यक्ष मनीष साहनी, गुलाबचंद मौर्य और अन्य मित्र हैं.”

शिवसेना (UBT) के प्रतिनिधि ने अन्य स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उन्हें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की. आनंद दुबे ने अपने ट्वीट में लिखा, “शिवसेना (UBT) के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन में, हम कश्मीरवासियों से मिले और उनका हौसला बढ़ाया. हमने साफ संदेश दिया कि आतंकवाद के खात्मे के लिए हमारी पार्टी पूरी तरह सरकार के साथ खड़ी है. हम सभी एकजुट हैं और आतंकवाद का अंत करेंगे.”

बड़ी Surgery : जल्द निकलेगी छत्तीसगढ़ में SP-कलेक्टर ट्रांसफर लिस्ट, आधा दर्जन जिलों के डीएम-एसपी के चेंज होने की चर्चा, दीपावली के पहले या बाद..❗
दर्दनाक हादसा : घर में लगी भीषण आग, दूध डेयरी दुकान से बढ़ी और बिल्डिंग को घेरा, ऊपर रहता था परिवार, पति-पत्नी बच्चों सहित 4 लोग ज़िंदा जले
सपा सांसद के घर तोड़फोड़ मामले में ओकेंद्र राणा को इलाहाबाद HC से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
Caste Census: ‘जाति जनगणना हो लेकिन…’, चिराग पासवान का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कुछ कहा
Indore Airport Flights Cancelled : इंडिगो सेवाएं सातवें दिन भी पटरी पर नहीं, 13 उड़ानें रद्द—यात्रियों की धड़कनें शेड्यूल से बंधी रहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?