CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Metro Global Expansion : पूरी दुनिया में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बनेगी मेट्रो इंटरनेशनल कंपनी, भारत का शहरी परिवहन होगा ग्लोबल

Delhi Metro Global Expansion : पूरी दुनिया में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बनेगी मेट्रो इंटरनेशनल कंपनी, भारत का शहरी परिवहन होगा ग्लोबल

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
Delhi Metro Global Expansion
Delhi Metro Global Expansion

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। तीन दिवसीय अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) कॉन्फ्रेंस (Delhi Metro Global Expansion) शुक्रवार से साइबर सिटी में शुरू हुआ। शुभारंभ केंद्रीय आवासन, शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने किया। पहले दिन कई बड़ी घोषणाएं की गईं। केंद्र सरकार जल्द ही दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (Delhi Metro Global Expansion) (डीएमआईएल) बनाएगी। यह कंपनी न केवल भारत में, बल्कि अन्य देशों में भी मेट्रो नेटवर्क के विस्तारीकरण की दिशा में काम करेगी। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया जाएगा।

Contents
  • एग्जिबिशन का किया अवलोकन
  • मेट्रो प्रोजेक्ट्स में स्वदेशी तकनीक का उपयोग

मेट्रो सेवा में गुणवत्तापरक सुधार लाने और नए प्रयोग करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी (Delhi Metro Global Expansion) का गठन किया जाएगा। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ मिलकर मेट्रो सेवा में नवाचार और नई तकनीक का समावेश करेगी। दिल्ली और आसपास की तरह मुंबई सहित देश के बड़े शहरों में भी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

सेक्टर-83 स्थित होटल हयात रिजेंसी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अर्बन मोबिलिटी के क्षेत्र में देश में तेजी से काम चल रहा है। भारत आज मेट्रो सेवा प्रदान करने में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। आने वाले करीब तीन सालों में हम अमेरिका को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे, जिससे केवल चीन आगे रहेगा। यह भारत की तकनीकी और प्रबंधन क्षमता का प्रमाण है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपस्थित जनसमूह के साथ सामूहिक गायन से की। उद्घाटन सत्र के दौरान उन्होंने तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक विरासत और विकास के संकल्प दोनों को एक साथ जोड़ता है।

एग्जिबिशन का किया अवलोकन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने होटल परिसर में लगी शहरी विकास और गतिशीलता को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में एक कंपनी द्वारा प्रदर्शित ईवी ऑटो में बैठकर उसका अनुभव लिया। केवल डेढ़ लाख रुपये का ईवी किट लगाकर 15 साल पुराने डीजल ऑटो को ईवी ऑटो में बदला जा सकता है। इस किट का इस्तेमाल लाखों निष्क्रिय वाहनों में संभव है। मंत्री ने कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड के वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट की जानकारी भी ली, जो भारत के सतत परिवहन मॉडल का हिस्सा है।

मेट्रो प्रोजेक्ट्स में स्वदेशी तकनीक का उपयोग

दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) के गठन के साथ भारत अब मेट्रो प्रोजेक्ट्स के डिजाइन, संचालन और प्रबंधन में आत्मनिर्भर बनेगा। यह पहल ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करेगी और देश को वैश्विक स्तर पर मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

फर्जी अकाउंट बनाकर बच्चों से मांगता था गंदी तस्वीरें, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा जो बनेगी मिसाल
भारत में रहना था, 5 विदेशियों ने करवा ली सर्जरी, बन गए ट्रांसजेंडर… दिमाग हिला देगा ये मामला
वाराणसी से ताल्लुक, 2014 बैच की IFS…कौन हैं निधि तिवारी जो बनीं PM मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी
ChatGPT Usage Study: तीन कामों में सबसे ज्यादा हो रहा है ChatGPT का इस्तेमाल
Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्ज करते समय इमारत में लगी आग, 2 बच्चे समेत 6 झुलसे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abhishek Sharma Run Chase : 200+ के लक्ष्य के सामने क्यों खामोश हो जाता है अभिषेक का बल्ला? 8 पारियों के आंकड़े चौंकाने वाले
Abhishek Sharma Run Chase : 200+ के लक्ष्य के सामने क्यों खामोश हो जाता है अभिषेक का बल्ला? 8 पारियों के आंकड़े चौंकाने वाले

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek…

Sudhanshu Trivedi
Sudhanshu Trivedi : सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, EVM के बाद मतदाता सूची पर सवाल उठाने का आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी…

India ODI Squad For NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, इस धाकड़ गेंदबाज को मिला मौका
India ODI Squad For NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, इस धाकड़ गेंदबाज को मिला मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से…

Jailer 2 Box Office : ‘PK’ को पछाड़कर 777 करोड़ के पार पहुंची ‘जेलर 2’, अब ‘छावा’ समेत 3 फिल्मों का रिकार्ड निशाने पर
Jailer 2 Box Office : ‘PK’ को पछाड़कर 777 करोड़ के पार पहुंची ‘जेलर 2’, अब ‘छावा’ समेत 3 फिल्मों का रिकार्ड निशाने पर

 सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2…

Raipur Police Checking
Raipur Police Checking : दीपावली और राज्योत्सव से पहले रायपुर में सुरक्षा कड़ी, 36 जगहों पर नाकेबंदी

दीपावली और राज्योत्सव को देखते हुए रायपुर पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?