CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्ज करते समय इमारत में लगी आग, 2 बच्चे समेत 6 झुलसे

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्ज करते समय इमारत में लगी आग, 2 बच्चे समेत 6 झुलसे

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

शाहदरा , 19 मई 2025 :

Delhi Fire News Today: दिल्ली के शाहदरा में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय आग लगने के बाद 2 बच्चों समेत 6 लोगों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य बगल के कमरे में सो रहे थे. 30 वर्षीय सनी 5 से 10 प्रतिशत झुलस गया.

दिल्ली पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है. आग की घटना में झुलसे लोगों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना में झुलसे लोगों में एक व्यक्ति 30 वर्षीय सनी है. घटना के समय जहां पर ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाया गया था, वहीं पर परिवार के लोग सोए हुए थे. परिवार के सभी सदस्यों के सोने की वजह से शॉर्ट सर्किट से लगी आग का समय रहते पता नहीं चला और इस हादसे में छह लोग झुलए गए.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि थाना फर्श बाजार में आग लगने की जानकारी 18 मई को पीसीआर कॉल के जरिए 3.50 बजे मिली थी. सूचना मिलने के तत्काल बाद एएसआई सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे. एएसआई के अनुसार आग लगने की घटना भीम गली विश्वास नगर शाहदरा की है.

दो की हालत गंभीर

घटना के समय बगल के कमरे में सभी लोग सो रहे थे. धुएं के कारण सभी लोग बेहोश हो गए. इस हादसे में 32 साल की ज्योति पत्नी सनी, ज्योति पत्नी दिनेश, नैना पत्नी सुखाली, सनी पुत्र जगफूल नारायण और छह से सात साल के दो बच्चे शामिल हैं. हादसे में केवल सनी 5 से 10 प्रतिशत झुलसा है. अन्य को कोई बाहरी चोट नहीं आई है. सभी को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया. सभी का गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार चल रहा है.

जीटीवी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक ज्योति पत्नी सनी और ज्योति पत्नी दिनेश की हालत गंभीर हैं. थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच में जुटी है.

LIC के रीजनल मैनेजर की आतंकी हमले में मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
पत्नी मोबाइल पासवर्ड जानने कर रही थी जिद, बौखलाए पति ने कर दी हत्या और जा पहुंचा थाना, बोला – “साहब, बाथरूम में पत्नी की लाश पड़ी है, कार्रवाई कीजिए”
Road accident while going to school : एक शिक्षिका की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
Treatment in government hospitals has become a challenge : घंटों की कतार के बाद भी मरीजों को नहीं मिल पाता समय पर उपचार
गौमांस के संदेह में मुस्लिम व्यापारियों की पिटाई, सियासत गर्म, इमरान मसूद ने कर दिया बड़ा ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?