CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » काजी का बयान : वक्फ संपत्तियों पर कब्जे की साजिश, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की योजना…

काजी का बयान : वक्फ संपत्तियों पर कब्जे की साजिश, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की योजना…

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। भोपाल में रमजान महीने के आखिरी जुमे पर मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ काली पट्‌टी बांधकर नमाज अदा की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने मुस्लिम समुदाय से काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण और मौन विरोध प्रदर्शन करने की अपील की थी। बोर्ड ने कहा कि अगर यह बिल पारित हो गया तो मस्जिद, दरगाह, मदरसे, कब्रिस्तान और कई अन्य संस्थान उनके हाथ से चले जाएंगे।

इस मौके पर भोपाल के मुसलमानों ने बड़ी तादाद में ताजुल मसाजिद में हाथ में काली पट्‌टी बांधकर नमाज अदा की। काजी सैयद अनस अली ने बताया कि

“वक्फ अमेंटमेंट बिल वक्फ की संपत्तियों को हड़पने के लिए लाया जा रहा है। यह बिल मुस्लिमों के हित में नहीं है। सुनियोजित तरीके से उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने और मुसलमानों की वक्फ संपत्तियों को हड़पने के लिए यह बिल है। वक्फ की संपत्तियों पर जालिमों की नजरें हैं। यह जालिम हमारी संपत्तियों को हड़पना चाहते हैं। हम अपनी संपत्तियों की हिफाजत हर हाल में करेंगे।“

प्रोटेक्ट फिलिस्तीन के बैनर थामे दिखे बच्चे इस नमाज में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल रहे। हाथों में काली पट्‌टी बांधे और प्रोटेक्ट फिलिस्तीन के बैनर पोस्टर लिए हुए थे। इधर जुमे की नमाज के बाद कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कहा-

“मुस्लिम समाज ने हाथ में काली पट्‌टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन किसी पार्टी विशेष का नहीं सिर्फ मुस्लिम समाज का है। अपनी संपत्तियों की हिफाजत के लिए मुस्लिम समाज ने यह प्रदर्शन किया है।“

एक दिन पहले जारी हुई थी अपील

दरअसल, एक दिन पहले AIMPLB ने सभी मुसलमानों से अपील की है कि वे अलविदा जुमा के दिन काली पट्टी बांधकर मस्जिद में शांति से पहुंचें और विरोध व्यक्त करें। बोर्ड का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह से अहिंसक होगा, ताकि सरकार तक यह संदेश पहुंच सके कि यह कानून समुदाय के लिए स्वीकार्य नहीं है।

AIMPLB ने क्या कहा-बिल का विरोध दर्ज करें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 एक गहरी साजिश है। जिसका स्पष्ट उद्देश्य मुसलमानों को उनकी मस्जिदों, ईदगाहों, मदरसों, दरगाहों, खानकाहों, कब्रिस्तानों और उनके अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थानों से बेदखल करना है।

इसलिए देश के हर मुसलमान की जिम्मेदारी है कि वह इस बिल का कड़ा विरोध दर्ज कराए। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देश के सभी मुसलमानों से अपील करता है कि वे जुम्मा के दिन हाथ पर काली पट्टी बांधकर मस्जिद में आएं और शांतिपूर्ण और मौन तरीके से प्रदर्शन करें।

हाई कोर्ट में आंबेडकर प्रतिमा विवाद मामले में आया नया राजनीतिक मोड़, शहर में लगे पोस्टर
17 साल, एक परिवार और 10 सुसाइड, बीते 21 दिन में चाचा-भतीजे ने दे दी जान, क्या है वजह..?
Leopard Attack Safari: बन्नेरघट्टा सफारी में बड़ा हादसा – बस की खिड़की पर झांक रही महिला पर तेंदुए का हमला
वाराणसी में 19 साल की युवती के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के आरोप में 23 के खिलाफ FIR दर्ज़
Putin India Visit : इस्लामाबाद बेचैन, लेकिन पुतिन के भारत दौरे से खुश है पाकिस्तान का पड़ोसी अफगानिस्तान — क्यों?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Awareness
Cyber Awareness : मुंगेली में साइबर जागरूकता अभियान का बड़ा असर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश

मुंगेली में साइबर अपराध से बचाव को लेकर…

Telibandha Flyover
Telibandha Flyover : तेलीबांधा में जाम का होगा इलाज, पुराने फ्लाईओवर के ऊपर बनेगा नया मार्ग

रायपुर के तेलीबांधा चौक पर रोज लगने वाले…

POP Idols
POP Idols : रायपुर के विसर्जन कुंड में सामने आई तस्वीर, मिट्टी की मूर्तियां घुलीं तो पीओपी जस की तस

गणेश उत्सव के बाद रायपुर में विसर्जन कुंड…

Raipur Missing Cases
Raipur Missing Cases : रायपुर में लापता मामलों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 132 अपहरण की एफआईआर

रायपुर में लंबे समय से लापता लोगों की…

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : बिलासपुर रेल मंडल में 9 महीने में 840 ट्रेनें रद्द, मेमू सेवाएं भी हुईं प्रभावित

बिलासपुर रेल मंडल में लगातार ट्रेनों के रद्द…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?