CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam : 56 लाख की जमीन, 9.83 करोड़ का मुआवजा

Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam : 56 लाख की जमीन, 9.83 करोड़ का मुआवजा

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून । भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर के जमीन कारोबारी जय प्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। ईडी ने आरोपी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत 3 जून को गिरफ्तार किया। (Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam)

Contents
  • अफसरों के साथ मिलकर रची साजिश
  • 9 करोड़ 83 लाख हासिल किया : Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam
  • शेयर बाजार-म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट किए पैसे

मामले में करोड़ों रुपए के मुआवजा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच जारी है। वहीं, कारोबारी पर आरोप है कि उसने 56 लाख की जमीन पर 9.83 करोड़ का मुआवजा लिया और घोटाले से मिले पैसे को छिपाने के लिए उसे शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय साधनों में निवेश किया गया। इसे मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

ACB/EOW की दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच : Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam

ईडी की जांच छत्तीसगढ़ ACB/EOW की दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। यह मामला भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी से जुड़ा है।

अफसरों के साथ मिलकर रची साजिश

जांच एजेंसी के मुताबिक जय प्रकाश गांधी ने अपने परिवार के सदस्यों और कुछ अफसरों के साथ मिलकर साजिश रची।

आरोप है कि हाईवे अलाइनमेंट में आने वाली भूमि को खरीदने के बाद उसे 500 वर्गमीटर से कम के छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटा गया। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि एनएचएआई से अधिक दर पर मुआवजा मिल सके।

9 करोड़ 83 लाख हासिल किया : Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam

ईडी के मुताबिक इस कथित फर्जीवाड़े के जरिए आरोपी और उसके परिवार ने करीब 9 करोड़ 83 लाख रुपए का मुआवजा हासिल किया।

जबकि नियमों के अनुसार उन्हें केवल 56 लाख 76 हजार रुपए ही मिलने थे। जांच में सामने आया है कि इस तरह लगभग 9 करोड़ 27 लाख रुपए की अवैध आय अर्जित की गई।

शेयर बाजार-म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट किए पैसे

जांच एजेंसी का दावा है कि घोटाले से मिले पैसे को छिपाने के लिए उसे शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय साधनों में निवेश किया गया। इसे मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

इससे पहले 28 अप्रैल 2026 को ईडी ने रायपुर, अभनपुर और धमतरी जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य सबूत जब्त किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपी को विशेष पीएमएलए न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां से ईडी को तीन दिन की रिमांड मिली है। एजेंसी अब इस मामले में अन्य लाभार्थियों, बिचौलियों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

NEET Re-Exam 2026 Security Arrangements : वायु सेना के विमान से जगदलपुर पहुंचे प्रश्नपत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sonthi Village Greening : सोंठी गांव बना ‘ग्रीन मॉडल’: बंजर जमीन को महिला शक्ति और मनरेगा से बदली हरियाली में
Board Exam Preparation : स्कूल शिक्षा सचिव ने प्राचार्यों की लगाई क्लास, बोर्ड एग्जाम रिज़ल्ट सुधारने दिए कड़े निर्देश
गजब शौकीन, घर में मिनी बार… ACB के अधिकारी के ठिकाने से मिलीं 40 लाख की गड्डियां
Chhattisgarh Skill Revolution : छत्तीसगढ़ के आईटीआई कॉलेज होंगे हाई-टेक, हर साल 10 हजार युवा होंगे स्किल्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pension Case
Pension Case : पेंशन मामले की जांच पर सवाल, पीड़िता मुख्यमंत्री से करेगी शिकायत

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : गरियाबंद में दिवंगत…

Maternal Child Health
Maternal Child Health : यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ में होगा कुपोषण पर वार

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Jantar Mantar CJP Protest
Jantar Mantar CJP Protest : पटना, जयपुर, भोपाल में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर बवाल

सीजी भास्कर, 22 जुलाई :  शिक्षा व्यवस्था और…

Rahul Gandhi Protest Row
Rahul Gandhi Protest Row : पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ आचरण : साय

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Chhattisgarh Government Review
Chhattisgarh Government Review : मुख्य सचिव विकासशील की बैठक, रिटायरमेंट सूची अपडेट करने के निर्देश

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : छत्तीसगढ़ के मुख्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?