CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Punjab Budget 2025 : पंजाब के गांवों के बदलेंगे दिन, सड़क को लेकर लिया बड़ा फैसला

Punjab Budget 2025 : पंजाब के गांवों के बदलेंगे दिन, सड़क को लेकर लिया बड़ा फैसला

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च। Punjab Budget 2025 News: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया. हरपाल सिंह चीमा ने 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. उन्होंने कहा कि यह भविष्योन्मुखी बजट है. यह भगवंत मान सरकार का चौथा बजट है।

सरकार का कहना है कि यह विकास का बजट है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ड्रग्स से मुक्ति पर ध्यान दिया गया है. वहीं, पंजाब सरकार ने बजट में गांवों के कायापलट का फैसला किया है और इसके लिए फंड भी आवंटित किया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि गांवों में सभी टूटी हुई संपर्क सड़कों की मरम्मत की जाएगी. इस उद्देश्य के लिए 2873 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं गांव के तालाबों का पुनरुद्धार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, नहर का पानी उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई चैनलों को बहाल करना, गांवों में खेल के मैदानों का निर्माण और स्ट्रीट लाइटें लगाना भी फंड में शामिल हैं।

बजट की अन्य मुख्य बातें…

ड्रग सेंसस

उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य ध्यान ‘युद्ध नशे दी विरुद्ध अभियान’ पर है. ने कहा कि आने वाले वर्ष में पहली बार राज्य में ड्रग सेंसस कराया जाएगा. इस सेंसस के तहत जनगणना में हर घर को शामिल किया जाएगा ताकि नशीले पदार्थों की व्यापकता, नशा मुक्ति केंद्रों के इस्तेमाल को समझा जा सके और लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में डेटा जुटाया जा स के. इससे नशे की समस्या को खत्म करने के लिए एक प्रभावी और वैज्ञानिक रणनीति बनाने में मदद मिलेगी.

युवा

वित्त मंत्री बताया कि बजट का अगला फोकस खेल पर है ताकि युवाओं को ड्रग्स से हटाने के लिए खेल की गतिविदियों में शामिल किया जा सके. हर गांव में खेल का मैदान और जिम होगा. तरणतारन में पहले से ही 87 मैदान बनाए गए हैं और 3000 इंडोर जिम बनाए गए हैं.

आपात सेवा

इमर्जेंसी रेस्पॉन्स व्हिकल के लिए 758 चार पहिया और 916 दोपहिया वाहन खरीदे जाएंगे.

स्वास्थ्य सेवा

स्वास्थ्य सेवा एवं परिवार कल्याण के लिए इस साल 268 क रोड़ रुपये का बजट दिया गया है. सेहत कार्ड सभी को जारी किया जाएगा जिसकेत तहत सरकारी और निजी अस्पताल में 10 लाख रुपये का कैशलेस इलाज हो पाएगा. स्वास्थ्य बीमा के लिए 778 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं.

बदलदे पिंड, बदलदा पंजाब

‘बदलदे पिंड, बदलदा पंजाब’ योजना के लिए 3500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसके तहत 12581 गांवों की आधारभूत संरचना में सुधार किया जाएगा.

रंगला पंजाब विकास योजना

रंगला पंजाब विकास’ योजना हर जिले में शुरू किया जाएगा. इसके तहत विकास कार्य किया जाएगा. योजना के लिए 585 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना

मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 115 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. इसके तहत गांवों और बस्तियों में स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी.

मुफ्त बिजली

पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. यह सुविधा घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाएगी. सरकार सब्सिडी वाली बिजली के लिए 7614 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

जमीन घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा ने ED पूछताछ से बनाई दूरी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
भारत पर ट्रंप के करीबी की धमकी: “अगर रूस से तेल नहीं रोका तो 100% टैरिफ झेलो” – अमेरिका-भारत ट्रेड वॉर?
छत्तीसगढ़ पर उड़ीसा की शानदार जीत, संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में जगह पक्की
गजब…! पत्नी के वियोग में एक बना शराबी, दूसरा गर्लफ्रेंड Girlfriend के लिए चोर, चुराई 29 बाइक
Tendu leaf plucking from May 1 : संग्रहण के लिए बने 639 फड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sarpanch receives death threat: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने निकले सरपंच को मिल रही जान से मारने की धमकी, ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे

रायपुर के ग्राम फरहदा में सरकारी घास भूमि…

Charge of social exclusion : गाँव से बहिष्कृत कोटवार ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री निवास के सामने परिवार सहित करुंगा आत्मदाह…

सीजी भास्कर, 06 जून। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाटनदादर…

Fire breaks out at paddy procurement centre : 300 बोरा धान जलकर राख

सीजी भास्कर, 06 जून। जिले के कोड़िया धान खरीदी…

RERA issues notice to 595 promoters : कॉमन एरिया ट्रांसफर में लापरवाही पर RERA सख्त, 15 दिन में मांगा जवाब

सीजी भास्कर, 06 जून। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक…

Jashpur girl death case: रिश्ते में विवाद के बाद युवती की मौत, युवक पर धोखा देने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 06 जून। छत्तीसगढ़ के जशपुर में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

छत्तीसगढ़ BREAKING : कई IPS अफसरों का ट्रांसफर, रायपुर के नए SP बने लाल उम्मेद सिंह

11/12/2024
देश-दुनिया

सोते वक्त सिर पर मारी कुल्हाड़ी, देवरिया में स्कूल प्रबंधक की हत्या, दहशत में लोग

28/06/2025
देश-दुनिया

Patna News: पटना में फायरिंग, JDU की नेता और वार्ड अध्यक्ष सोनी निषाद को मारी गई गोली

21/04/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

‘सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिलाया’ वाले बयान पर इमरान मसूद की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

22/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?