CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक संजय गायकवाड़ का विवादित बयान: “दक्षिण भारतीय डांस बार चलाते हैं, उन्हें ठेके न मिलें

विधायक संजय गायकवाड़ का विवादित बयान: “दक्षिण भारतीय डांस बार चलाते हैं, उन्हें ठेके न मिलें

By Newsdesk Admin
10/07/2025
Share

सीजी भास्कर 10 जुलाई मुंबई के आकाशवाणी MLA आवास में कैंटीन ठेकेदार की पिटाई का वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड़ ने गुरुवार को दक्षिण भारतीयों को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां कर नई बहस छेड़ दी है. गायकवाड़ ने दावा किया कि दक्षिण भारत के लोग जो डांस बार और लेडीज बार चलाते हैं, उन्हें महाराष्ट्र में खाद्य आपूर्ति के ठेके नहीं दिए जाने चाहिए.शिवसेना विधायक गायकवाड़ ने दावा किया कि उन्होंने ठेकेदार को अपने स्टाइल में सबक सिखाया.

उन्होंने ठेकेदार से मारपीट पर अफसोस जताने के बजाए, उन्होंने अपने कृत्य का बचाव किया और कहा कि भविष्य में भी मैं ऐसा करूंगा.शिवसेना विधायक ने कहा, ‘मैनेजर और लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. मैंने वेटर को नहीं मारा, मैंने मैनेजर को मारा. मेरा तरीका गलत हो सकता है, लेकिन मकसद सही था. अगर कोई ऐसा दोबारा करता है तो मैं फिर से मारूंगा. प्रशासन में देरी होती है क्योंकि वह गलत तरीके से काम करता है.’‘डांस बार और लेडीज बार चलाते हैं…’गायकवाड़ ने ये भी कहा कि क्यों एक ठेकेदार को शेट्टी का ठेका दिया गया? इसे मराठी व्यक्ति को दें. वे जानते हैं कि हम क्या खाते हैं और हमें अच्छी गुणवत्ता का भोजन देंगे. दक्षिण भारतीय डांस बार, लेडीज बार चलाते हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति को खराब करते हैं. उन्होंने हमारे बच्चों को बिगाड़ दिया. वो अच्छा भोजन कैसे परोस सकते हैं?दरअसल, बुधवार को बुलढाणा से दो बार विधायक रहे गायकवाड़ का एक वीडियो सामने आया था.

जिसमें वह मुंबई स्थित आकाशवाणी विधायक आवास पर एक कैंटीन ठेकेदार को कथित तौर पर बासी खाना परोसने पर थप्पड़ और घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में मारपीट से पहले वह ठेकेदार को दाल का एक पैकेट सूंघने के लिए मजबूर कर रहे थे.वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि ठेकेदार जमीन पर गिरते और उठने की कोशिश कर रहा है, जबकि गायकवाड़ लगातार हमले कर रहे हैं.मुख्यमंत्री ने घटना की आलोचनागायकवाड़ का वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कृत्य की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘ऐसा आचरण किसी के लिए भी ठीक नहीं है. ये राज्य विधानमंडल की छवि को प्रभावित करता है और लोगों को यह गलत संदेश देता है कि विधायक अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हैं.’

एकनाथ शिंदे ने भी की गायकवाड़ की निंदाशिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गायकवाड़ से दूरी बनाई. शिंदे ने कहा, ‘मैंने संजय गायकवाड़ से कहा कि उनका आचरण अनुचित था. मैं उनके कृत्य का समर्थन नहीं करता. अगर कुछ गलत हो रहा है तो इसके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है, लेकिन लोगों को पीटना उचित नहीं है.’ वहीं, गायकवाड़ का वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीतिक में घमासान मच गया है और विपक्षी दल खासकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है.

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, आधा दर्जन पुलिस वाले घायल, 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 23 नामजद आरोपी
मंच पर घड़ी देखते रहे शिवराज, निकल गए पत्नी को भूल कर..! जूनागढ़ में केंद्रीय कृषि मंत्री की ‘हड़बड़ी’ से सब हैरान
मणिपुर में अचानक सरकार बनाने की हलचल, गवर्नर से मिले बीजेपी नेता, 44 विधायकों के समर्थन का दावा
Salman Khan’s next film has a mega plan : ईद 2027 पर होगा बड़ा धमाका
Hyundai Verna 2026 Price India : ₹10.98 लाख से शुरू हुई नई Hyundai Verna, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में बड़े अपडेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

हत्या और रेप के मामले में कोर्ट का…

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking : दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, 4.43 लाख टिकट बिके; कमाई 17 करोड़ के पार

Drishyam 3 Advance Booking :इस बार कहानी और…

Sambhal Violence Supreme Court
Sambhal Violence Supreme Court : संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द; सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court :अदालत के फैसले के…

Indian Stock Market Fall
Indian Stock Market Fall : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब

Indian Stock Market Fall :टाटा समूह से जुड़ी…

Chhattisgarh Junior Doctors Strike
Chhattisgarh Junior Doctors Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद मिला मांगों पर आश्वासन

Chhattisgarh Junior Doctors Strike : नई स्टाइपेंड दरें…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?