CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के IT और Food Industry में निवेश करेगा जापान, दौरे से वापस लौटे CM Sai

छत्तीसगढ़ के IT और Food Industry में निवेश करेगा जापान, दौरे से वापस लौटे CM Sai

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share
Vishnu dev Sai News
Vishnu dev Sai News

सीजी भास्कर, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को जापान और दक्षिण कोरिया की 8 दिवसीय यात्रा से लौटे।

Contents
  • 10 साल का एक आर्थिक रोड मैप तैयार
  • जापानी और कोरियन भाषा से पहुंचाई अपनी बात

एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया ने छत्तीसगढ़ में सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) और खाद्य प्रसंस्करण की यूनिट स्थापित करने पर सहमति दी है।

इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), सेमीकंडक्टर और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। यह निवेश छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर पैदा करेगा।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस दौरे के दौरान जापान और दक्षिण कोरिया ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने की गहरी रुचि दिखाई है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास और रोज़गार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों देशों के व्यापार संगठनों से भी मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, इसके अनुदान प्रविधानों और राज्य में उपलब्ध बेहतर अधोसंरचना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारत का पहला डाटा सेंटर पार्क छत्तीसगढ़ में है और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से निवेश हो रहा है, जिसके लिए आर्थिक अनुदान भी दिया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री स्वागत किया गया। पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर लगभग एक घंटे तक सराबोर रहा।

लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने मुख्यमंत्री साय की लोकप्रियता और उनके विदेश दौरे की सफलता को स्वयं ही बयां कर दिया। मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छों से लेकर गजमाला तक से स्वागत किया गया।

10 साल का एक आर्थिक रोड मैप तैयार

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान यह तय हुआ था कि जापान भारत में छह लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा और 10 साल का एक आर्थिक रोड मैप तैयार किया गया है। 

इसका एक बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ को भी मिलने की उम्मीद है, जिससे एआइ, सेमीकंडक्टर और रक्षा क्षेत्रों में निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

जापानी और कोरियन भाषा से पहुंचाई अपनी बात

इस दौरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो था, जहां छत्तीसगढ़ ने अपना पवेलियन बनाया था।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य था जिसने अपनी पूरी जानकारी जापानी भाषा में दी, जिससे निवेशकों तक अपनी बात पहुंचाने में आसानी हुई।

इसी तरह, दक्षिण कोरिया में भी कोरियन भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे निवेशकों से बेहतर संबंध स्थापित हो पाए।

इस यात्रा के दौरान, दक्षिण कोरिया में आइसीसीके के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए, जिसके तहत आइसीसीके छत्तीसगढ़ का नालेज पार्टनर बनेगा और उद्योगों के लिए कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करेगा।
बीजेपी ने झारखंड के मंत्री को बताया बांग्लादेशी मुसलमान, मच गया बवाल
Mobile Snatching : राजधानी में सुबह की सैर के दौरान बड़ी वारदात, पूर्व विस अध्यक्ष का मोबाइल झपटकर भागे बदमाश
रायगढ़: 10 स्कूल बसों पर ₹38 हजार जुर्माना, 106 बसें पहले से ब्लैकलिस्टेड
बच्चियों को काटता, छतों में निर्वस्त्र घूमता… कौन है ये ‘सनकी’, जिससे डरीं शिवपुरी की महिलाएं?
चंबल नदी में भयावह ‘Crocodile Attack’ – तीन मगरमच्छों ने युवक को खींचा, दो दिन से लापता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर में दुकानों की ब्रांडिंग पर नई सख्ती, बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर 50 हजार तक जुर्माना

अब दुकानों की ब्रांडिंग और आउटडोर विज्ञापनों को…

Waterlogging Crop Damage
Waterlogging Crop Damage : 100 एकड़ फसल जलमग्न, खेत बने तालाब, परेशान किसानों ने प्रशासन से लगाई राहत की गुहार

एक गांव में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे…

Khairagarh News
Khairagarh News : खेत में जोताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम

रोज की तरह खेत में काम करने (Khairagarh…

Domanlal Korsewada
Domanlal Korsewada : बोरसी में विकास कार्यों की नई शुरुआत, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने किया भूमिपूजन

लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों…

Anuj Sharma Trolling Case : अनुज शर्मा की ट्रोलिंग पर हाई कोर्ट सख्त, मार्फ फोटो-वीडियो हटाने के आदेश
Anuj Sharma : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट की सख्ती, अनुज शर्मा से जुड़े फोटो और वीडियो हटाने के दिए आदेश

सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री को लेकर एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?