सीजी भास्कर, 01 अगस्त। रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। मामले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड कनवर बाग को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात में शामिल उसके तीन साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। (Raipur Robbery Case)
यह भी पढ़ें : Bank Robbery : नकाबपोशों ने SBI शाखा से दिनदहाड़े लूटा 21 करोड़ और सोना
शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई : Raipur Robbery Case
पुलिस के अनुसार, पीड़ित अजीत नाडार ने रामनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा 30 जुलाई की शाम दुकान जाने के लिए घर से निकला था। गोपालनगर पहुंचने पर कनवर बाग अपने साथियों के साथ वहां आया और युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर युवक के पास मौजूद नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर गुढ़ियारी थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : PNB ATM Robbery : दिनदहाड़े PNB एटीएम में लूट, बंदूक अड़ाकर नकद लेकर फरार

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने पीड़ित, प्रत्यक्षदर्शियों और मुखबिरों से मिली जानकारी के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी कनवर बाग की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें : ज्वैलर की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले 22 लाख की लूट को दिया था अंजाम
फरार आरोपियों की तलाश जारी : Raipur Robbery Case
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लूटी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Raigarh Robbery Case 2026: व्यापारी पर हमला, 37 हजार की लूट कर बाइक सवार फरार
ख़बरें और भी हैं :Tikrapara Robbery Case : सड़क हादसे के बाद राजधानी में गुंडागर्दी, दिनदहाड़े दो दोस्तों को बंधक बनाकर पीटा, लूटे भी


