CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Monsoon Session 2026 : 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, महिला आरक्षण समेत कई बड़े विधेयकों पर नजर

Monsoon Session 2026 : 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, महिला आरक्षण समेत कई बड़े विधेयकों पर नजर

By Newsdesk Admin
03/07/2026
Share
Monsoon Session 2026
Monsoon Session 2026

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session 2026) 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चल सकता है। करीब चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। इस दौरान केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों और संवैधानिक संशोधनों को सदन में पेश कर सकती है। वहीं विपक्ष भी महंगाई, बेरोजगारी, NEET विवाद, सूखा-बाढ़ और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Contents
  • लोकसभा में बदल सकता है दलों का समीकरण
  • महिला आरक्षण और One Nation One Election पर सरकार का फोकस
  • संवैधानिक संशोधनों पर भी रहेगी नजर
  • महंगाई, बेरोजगारी और NEET पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

लोकसभा में बदल सकता है दलों का समीकरण

संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session 2026) शुरू होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष के कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर भी राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों के संभावित विलय और शिवसेना (UBT) के कुछ सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने से जुड़े मामलों पर फैसला आ सकता है। इससे लोकसभा के सिटिंग प्लान और दलों की संख्या पर भी असर पड़ सकता है।

महिला आरक्षण और One Nation One Election पर सरकार का फोकस

सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इनमें महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill) और परिसीमन से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक प्रमुख माना जा रहा है। इसके अलावा One Nation One Election से जुड़े विधेयकों को भी संसद में आगे बढ़ाने की संभावना है। सरकार एफसीआरए संशोधन (FCRA Amendment), विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, एंटी डोपिंग बिल, कॉर्पोरेट लॉ और सिक्योरिटीज मार्केट कोड जैसे महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश कर सकती है।

संवैधानिक संशोधनों पर भी रहेगी नजर

सूत्रों के अनुसार सरकार दो महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयकों पर भी आगे बढ़ सकती है। इनमें लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव शामिल बताया जा रहा है। वहीं 30 दिन से अधिक की सजा मिलने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पद पर बने रहने से जुड़े प्रावधानों पर भी चर्चा संभव है।

महंगाई, बेरोजगारी और NEET पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session 2026) विपक्ष के लिए भी सरकार को घेरने का बड़ा मंच बनने वाला है। विपक्ष महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, NEET परीक्षा विवाद, सूखा-बाढ़ की स्थिति और राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों को सदन में उठाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) और क्षेत्रीय दलों में टूट के पीछे कथित राजनीतिक हस्तक्षेप का मुद्दा भी विपक्ष संसद में उठा सकता है।

तमिलनाडु के ऊपर लटक रही परिसीमन की तलवार… CM स्टालिन ने जताया लोकसभा सीटें कम होने खतरा, PM से की ये मांगत
Hindi Diwas Mamata Banerjee Statement: ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, गिनाईं राज्य सरकार की पहलें
छत्तीसगढ़ रायपुर की बेटी पूर्णिमा दास साहू झारखंड में बनीं MLA, जमशेदपुर ईस्ट हाट सीट से जीता चुनाव, बंटने लगे लड्डू
Kanker Congress Leader Death : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ठाकुर का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस
Ajay Chandrakar : अफसर से फोन पर बात का वीडियो वायरल, अजय चंद्राकर के बयान पर मचा बवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग
Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग

विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh Departmental TET) का…

Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा केंद्रों में बदलाव (Chhattisgarh Board…

Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल
Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल

बस्तर एडवेंचर टूरिज्म (Bastar Adventure Tourism) को बढ़ावा…

Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना (Scholarship Incentive Scheme…

Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव
Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव

कृषक उन्नति योजना के तहत अदरक की खेती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?