CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Woman Suicide : 11 महीने के मासूम बच्चे के सिर से उठा मां का साया, फंदे पर लटकी मिली लाश

Woman Suicide : 11 महीने के मासूम बच्चे के सिर से उठा मां का साया, फंदे पर लटकी मिली लाश

By Newsdesk Admin
03/07/2026
Share
Woman Suicide
Woman Suicide

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी से एक बेहद दुखद और झकझोर (Woman Suicide ) देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दो साल पहले ही दुनिया बसाने वाली आंचल की इस खौफनाक मौत ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद से 11 महीने का मासूम बच्चा पूरी तरह अनाथ हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चांपा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर मामले की बारीक जांच शुरू कर दी है।

 अंदर का नजारा देख उड़े होश

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान आंचल सिदार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो साल पहले सिवनी निवासी सपन सिदार (24 वर्ष) के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। आंचल अपने पति और जेठानी के साथ संयुक्त परिवार में रह रही थी। पति सपन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात आंचल रोज की तरह अपने कमरे में सोने गई और उसने अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया। काफी देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज दी, तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने दरवाजा तोड़ने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन जब दरवाजा टस से मस नहीं हुआ, तो उन्होंने घर के पीछे का रुख किया। परिजनों ने कमरे की छत पर लगी शीट (कवैलू/एस्बेस्टस) को हटाया और अंदर झांका, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर आंचल का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

आत्महत्या या कुछ और?

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत इसकी सूचना चांपा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस नवविवाहिता की मौत के मामले में मर्ग कायम कर पति और जेठानी सहित मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का साफ कहना है कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

Purnia News: गोपाल यादुका हत्याकांड में आया नया मोड़, बीमा भारती के बेटे ने किया सरेंडर
सरगुजा में विवादों से घिरा शिक्षक, छात्रा के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई
Ohh..my….God….❗ छत्तीसगढ़ में स्कूल के वॉशरूम में छात्रों ने किया धमाका, महिला टीचर से नाराजगी के चलते You tube से सीखा तरीका और कर दिया Blast
Dog Killing Case : पीट-पीटकर हत्या करने के बाद बोरियों में भरकर कुत्तों को लगा रहे ठिकाने
शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर की याचिका खारिज की, ACB की कार्रवाई को माना वैध

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?