CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महानगरपालिका चुनाव से पहले शिवसेना का बड़ा दांव, जानें कैसे की जा रही है युवाओं को साधने की तैयारी!

महानगरपालिका चुनाव से पहले शिवसेना का बड़ा दांव, जानें कैसे की जा रही है युवाओं को साधने की तैयारी!

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

मुंबई , 24 मई 2025 :

BMC Elections News: आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने युवाओं को लुभाने की रणनीति तेज कर दी है. इसी क्रम में शुक्रवार (23 मई) को गोरेगांव पश्चिम में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जहां शिवसेना की ओर से सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए एक विशेष प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया.

यह कार्यक्रम शिवसेनाप्रमुख स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की स्मृति में आयोजित किया गया था. इसमें छात्रों के लिए ‘अभ्यासिका’ (स्टडी क्लासेस) और मार्गदर्शन सत्र की भी व्यवस्था की गई. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “धर्मवीर आनंद दिघे सरकारी नौकरी प्रशिक्षण केंद्र” का उद्घाटन, जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) हाथों संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम शाम 6 बजे गोरेगांव पश्चिम के अप्पा बाग साठे क्रीड़ा संकुल में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

युवाओं को सशक्त बनाने के लिए एक ठोस कदम: संजय निरुपम

इस अवसर पर शिवसेना नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम, जो इस कार्यक्रम के आयोजक भी हैं, ने कहा, “शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से गोरेगांव पश्चिम स्थित अण्णाभाऊ साठे उद्यान में जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी भर्ती प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है. यह पहल केवल एक प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत नहीं है, बल्कि युवाओं को सशक्त बनाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है.”

जल्द होंगे BMC के चुनाव

सूत्रों के अनुसार, मुंबई में जल्द ही महानगरपालिका चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में शिवसेना युवाओं को अपने पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश में जुट गई है. सरकारी नौकरी की तैयारी जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर युवाओं को जोड़ने की यह पहल चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है.

शिवसेना की इस पहल को एक सशक्त राजनीतिक रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां पार्टी पारंपरिक मराठी वोट बैंक को मजबूत करने के साथ-साथ युवा मतदाताओं को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है. इस प्रशिक्षण केंद्र की संकल्पना शिवसेना नेता एवं पार्टी प्रवक्ता संजय निरुपम की है और कार्यक्रम का आयोजन भी उन्हीं के माध्यम से किया गया.

GST डिप्टी कमिश्नर पर तवे से हमला: बुआ-भतीजे ने ऑफिस में मचाया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
US-China Tariff Tension: अमेरिका के 100% टैरिफ पर चीन ने जताई कड़ी नाराजगी, वैश्विक बाजार में चिंता
अमेरिकी नीति में बड़ा बदलाव: फिलिस्तीनी राष्ट्र अब लक्ष्य नहीं, मुस्लिम देश दें जमीन – इजरायली राजदूत का चौंकाने वाला बयान
Kerala Fireworks Accident 🛑 कासरगोड के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हादसा 🔥 डेढ़ सौ से ज्यादा घायल, 8 गंभीर
शहर के इस Hospital ने लगाया बोर्ड – “पुलिस का अंदर आना मना है” 🛑 डॉक्टर ने कहा जिला बदर अपराधी ने धमकाया इसलिए लगाया है बोर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Love Marriage
Love Marriage : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पहुंची शादी तक, घरवालों के सामने युवती ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 29 जून। सोशल मीडिया से शुरू…

Korba Crime
Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले के नवाडीह जंगल…

Elephant Attack
Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना

सीजी भास्कर, 29 जून। कटघोरा वनमंडल के एक…

Email Tips : गलती से भेज दिया ईमेल, घबराने की जरूरत नहीं, कुछ सेकंड में ऐसे रोक सकते हैं संदेश

सीजी भास्कर, 29 जून। जल्दबाजी में ईमेल भेजने…

Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले में लगातार हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?