CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छेड़खानी से परेशान लॉ स्टूडेंट से फिरौती, कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार..

छेड़खानी से परेशान लॉ स्टूडेंट से फिरौती, कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 मई। लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज में ही पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया है। मामला 28 दिसंबर 2023 को कोतवाली थाना क्षेत्र का है। रविवार दोपहर पुलिस ने आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर को पकड़ लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया है। मामला शाजापुर जिले का है।

पीड़ित छात्रा (26 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर दीनदयाल देशवाल से उसकी जान-पहचान 2019 से थी। दोनों के बीच सामान्य दोस्ती थी। 28 दिसंबर 2023 को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी छात्रा के घर पहुंचा। उसने कहा कि उसकी मां बुला रही हैं।

छात्रा आरोपी के साथ लोदिंया रोड स्थित उसके घर चली गई। वहां पहुंचने पर घर में कोई नहीं था। आरोपी ने घर का गेट अंदर से बंद कर दिया। उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और रेप का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर उसने मारपीट भी की। पीड़िता किसी तरह धक्का देकर वहां से भाग निकली।

घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को फोन कर धमकी दी। उसने कहा कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। डर के कारण छात्रा ने उस समय किसी को नहीं बताया।

इसके बाद आरोपी उसका पीछा करने लगा। वह छात्रा के घर के सामने घंटों बैठा रहता और कॉलेज तक उसका पीछा करता। इससे परेशान होकर पीड़िता बीते शनिवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस केस दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रुपयों के लिए करने लगा था आरोपी

आरोप है कि छात्रा को कम्प्यूटर ऑपरेटर पूरे समाज में बदनाम करने की धमकी देता और ब्लैकमेल करके रुपयों की मांग करता। छात्रा से 50 हजार रुपए की मांग की तो डर के कारण उसे 50 हजार रुपए अपने घर से लाकर नगद दिए। इसके बाद पीड़िता ने उसके खाते में 1 हजार, 4500 रुपए और 500 रुपए उसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

01 फरवरी 2024 को छात्रा के पास अचानक कई लोगों के फोन कॉल आने लगे, सभी ने पूछा कि अपना मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिससे छात्रा बहुत परेशान हो गई और उसने 23 मार्च 2025 को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना कोतवाली पर FIR दर्ज कराई।

उसके बाद 2 मई 2025 को सुबह करीब 10 बजे छात्रा के घर की तरफ कम्प्यूटर ऑपरेटर मिला और बोला अभी तो मैने तेरे नंबर सिर्फ फेसबुक, इंस्टाग्राम व कुछ ऐप पर ही डाले है, यदि तूने 50 हजार रुपए और नहीं दिए, तो मोबाइल नंबर और फोटो एडिट अन्य साइट्स पर डालकर बदनाम कर दूंगा। इससे परेशान होकर छात्रा ने फिर से 3 मई को कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया है।
देर रात मुंह में गमछा बांध शीतला मंदिर में घुसे चोर सीसीटीवी में कैद, माता का हार और दान पेटी से रूपये चोरी, जांच में जुटी पुलिस
CGPSC-DMF Scam : पेपर के नाम पर 70 लाख का आरोप, उत्कर्ष चंद्राकर और सतपाल छाबड़ा भेजे गए जेल
Ready To Eat production : रायगढ़ में महिला समूहों ने संभाली ‘रेडी-टू-ईट’ उत्पादन की बागडोर
Conversion Case : धर्मांतरण मामले में दो पास्टर गिरफ्तार, थाने के बाहर प्रदर्शन से बढ़ी हलचल
Smart Meter : गलत रीडिंग पर लगेगा विराम, 55 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा तकनीक आधारित सिस्टम का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?