CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा इतिहास, सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड दर्ज

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा इतिहास, सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By Newsdesk Admin
10/02/2026
Share
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की मिसाल कायम करते हुए नया इतिहास (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) रच दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान, भरोसे और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है। वे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कुल 6,412 जोड़े विभिन्न धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक जीवन में बंधे। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में 1,316 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया,

जबकि शेष जिलों के जोड़े वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस अभूतपूर्व आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ सामूहिक विवाह नहीं, बल्कि सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) का उत्सव है। इस कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध समुदायों के साथ-साथ विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के जोड़ों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है।

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का औपचारिक शुभारंभ भी किया। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा और बस्तर संभाग के आठ जिलों में इस अभियान की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए शासन के साथ समाज की सहभागिता बेहद जरूरी है। अभियान की सफलता के बाद इसे पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की नींव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में रखी (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) गई थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अधिक प्रभावी रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को जनसहभागिता से ही प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आज न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम है, बल्कि सामाजिक समानता, सांस्कृतिक एकता और समावेशी विकास का सशक्त प्रतीक बनकर उभरी है।

दिवाली पर ट्रेनों में बढ़ी (Train Theft) की वारदातें: यात्रियों से कहा गया – अपना लगेज खुद संभालें, भीड़ में चोरों की नजर बस आपके बैग पर!
IPO Rules Relaxation India: बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान, सरकार ने बदले पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम
पूर्व पालिकाध्यक्ष का निधन, दो दिन पहले ही पति बने हैं पालिकाध्यक्ष, BJP के विजय जुलूस के बाद अचानक आई खबर, पसरा मातम
CG News 🛑 नेशनल हाईवे पर ट्रक ने दो बाईक सवारों को रौंदा 🛑 3 युवकों की मौत, घायल युवक अरविंद अस्पताल में 🛑 फरार ट्रक चालक के लिए नाकाबंदी जारी
देश की राजनीति की दिशा बदलने वाली है, ये महाराष्ट्र चुनाव ने बता दिया है – अरूण साव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Samsung Galaxy Buds On
Samsung Galaxy Buds On : कान में लगाने की जरूरत नहीं, सैमसंग ने उतारे नए वायरलेस ईयरबड्स; जानिए कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने अपने नए Galaxy Buds On को…

FASTag Update
FASTag Update : फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, दिव्यांगजनों को अब हर साल नहीं कराना होगा नवीनीकरण

दिव्यांगजनों के लिए टोल यात्रा से जुड़े फास्टैग…

Service Campaign
Service Campaign : अहिवारा में सेवा संकल्प अभियान, सफाई के साथ 250 से ज्यादा पौधे लगाए

नंदिनी अहिवारा में गांधी जयंती के अवसर पर…

Birthday Celebration
Birthday Celebration : जन्मदिन पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन, शिक्षा के लिए समर्पित किया खास दिन

नंदिनी अहिवारा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक…

Chhattisgarh Coal Scam
Chhattisgarh Coal Scam : देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?