CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैं फुटबॉल की गेंद नहीं बनना चाहती’, कोलकाता आने के सवाल पर तस्लीमा नसरीन ने क्यों कही ये बात?

मैं फुटबॉल की गेंद नहीं बनना चाहती’, कोलकाता आने के सवाल पर तस्लीमा नसरीन ने क्यों कही ये बात?

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

कोलकाता , 21 मार्च 2025 :

निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा है कि इस समय निवास के लिए दिल्ली से कोलकाता आ जाना उनके लिए व्यावहारिक विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा,”मैं नहीं चाहती हूं कि मेरी हालत फुटबॉल की गेंद की तरह हो.”

नसरीन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह पश्चिम बंगाल और केंद्र दोनों सरकारों से अनुरोध करेंगी कि उन्हें समय-समय पर साहित्यिक समारोहों और पुस्तक मेलों में भाग लेने के लिए शहर आने की अनुमति दी जाए जिसके साथ उनका मजबूत भावनात्मक जुड़ाव है.

संसद में उठी कोलकाता वापसी की मांग

इस सप्ताह के शुरूआत में संसद में भाजपा के राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने केंद्र से अपील की थी कि वह नसरीन की सुरक्षित कोलकाता वापसी सुनिश्चित करे क्योंकि उन्हें 2000 के दशक की शुरुआत में शहर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था.

राजनीतिक कारणों से हुआ निर्वासन

नसरीन ने फोन पर कहा, ‘‘राजनीतिक व्यवस्थाओं ने मुझे फुटबॉल की तरह फेंका है, क्योंकि वे मेरे साहित्यिक और वैश्विक दृष्टिकोण के कारण अपनी सीमाओं के भीतर मेरी उपस्थिति से असहज महसूस करते थे. अपने जीवन के इस पड़ाव पर, मैं अब और इधर-उधर भटकना नहीं चाहती. इसके बजाय, मुझे खुशी होगी अगर सरकार मुझे कोलकाता में साहित्य उत्सवों और पुस्तक मेलों में भाग लेने की अनुमति दे, जहां से मुझे नियमित रूप से निमंत्रण मिलते हैं.’’

लज्जा उपन्यास के बाद निर्वासन

नसरीन ने 90 के दशक के शुरूआत में अपने लेखों और उपन्यासों के कारण वैश्विक ध्यान आकर्षित किया था, जिनमें उन्होंने नारीवादी विचार व्यक्त किए थे. उन्हें 1994 में अपने उपन्यास ‘लज्जा’ के प्रकाशन के बाद जारी किए गए कई फतवों के कारण बांग्लादेश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

यूरोप और अमेरिका में एक दशक बिताने के बाद वह 2004 में भारत आ गईं और अगले तीन साल कोलकाता में रहीं. उनकी किताब ‘द्वीखंडिता’ के कुछ विवादास्पद अंशों से नवंबर 2007 में शहर में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गयी. उन्हें कोलकाता से पहले जयपुर और फिर दिल्ली जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जहां उन्हें शुरू में नजरबंद रखा गया था. स्त्री रोग विशेषज्ञ नसरीन फिलहाल लॉन्ग टर्म के ‘रेजिडेंट परमिट और मल्टीपल-एंट्री वीजा’ पर दिल्ली में रहती हैं.

02/03/2025
‘प्रकृति संग जीना सीखे समाज’, अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
Korba Vehicle Theft : घरों में खड़े वाहनों से पार्ट्स चोरी, कोरबा में चोरों का आतंक; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज दिवालिया घोषित, लंदन प्रशासन ने संपत्ति नीलाम करने का फैसला किया
Vande Mataram discussion Lok Sabha : लोकसभा में इस हफ्ते वंदे मातरम पर हो सकती है विशेष चर्चा, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा; विपक्ष ने उठाया समय को लेकर सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Bridge Collapse : 18 साल पुराना रपटा बारिश में धंसा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटां, मरीजों को खाट पर ले जाने की नौबत
Gariaband Bridge Collapse : 18 साल पुराना रपटा बारिश में धंसा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटां, मरीजों को खाट पर ले जाने की नौबत

रपटा पुल (Gariaband Bridge Collapse) के क्षतिग्रस्त होने…

Durg Irrigation Projects : दुर्ग में सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, 883 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी
Durg Irrigation Projects : दुर्ग में सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, 883 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी

सिंचाई योजनाओं के लिए राशि (Durg Irrigation Projects)…

Bilaspur Fire
Bilaspur Fire : स्विमिंग पूल कैंपस के जूस सेंटर में भड़की आग, सामान जलकर खाक

मुंगेली नाका स्थित स्विमिंग पूल कैंपस के जूस…

Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल
Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल

पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में खेती की चुनौती…

Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : बलौदाबाजार में छात्रावास…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?