CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 14.50 lakhs defrauded in the name of getting a job in AIIMS : फरार आरोपी को लखनऊ से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस

14.50 lakhs defrauded in the name of getting a job in AIIMS : फरार आरोपी को लखनऊ से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को वैशाली नगर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे साइबर सेल की मदद से ट्रेस कर पकड़ा गया। (14.50 lakhs defrauded in the name of getting a job in AIIMS)

थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि वृंदा नगर कैम्प-1 निवासी मुकेश कोसरे ने 13 जनवरी 2026 को थाना वैशाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जयसवाल खुद की बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से पहचान होना बताकर रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने का झांसा देता था।

आरोपी ने नौकरी लगवाने और ज्वाइनिंग लेटर दिलाने के नाम पर सितंबर 2021 से अक्टूबर 2022 के बीच अलग-अलग किश्तों में प्रार्थी से कुल 14.50 लाख रुपए ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में फरार हो गया।

शिकायत के आधार पर वैशाली नगर थाना में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने साइबर सेल भिलाई की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आरोपी की लोकेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मिली। (14.50 lakhs defrauded in the name of getting a job in AIIMS)

इसके बाद पुलिस टीम को लखनऊ भेजा गया, जहां घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक जयसवाल (31 वर्ष) निवासी सेक्टर-6 भिलाई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले से जुड़े दस्तावेज और तकनीकी साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

Important decision of Delhi High Court : तलाक के बाद पति की इनकम बढ़ी तो पत्नी को भी मिलेगा ज्यादा गुजारा भत्ता
GST Fraud : 53 करोड़ की बोगस बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Elephant Attack Raigarh: जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग की हाथी के हमले में मौत, गांव में फैली दहशत
CCTV Footage Crime : शराब के नशे में टूटा भरोसा, बार में बोतल से हमला, 23 दिन बाद युवती ने तोड़ा दम
CG Big Breaking : जशपुर पुलिस ने सफेमा SAFEMA कोर्ट के आदेश पर कुख्यात गांजा तस्कर की 1.38 करोड़ की संपत्ति करी Freeze फ्रीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?