सीजी भास्कर, 12 नवंबर। मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने पुलिस का अभियान लगातार (Operation Baaz) जारी है। इसी कड़ी में ऑपरेशन बाज के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पल्सर बाइक जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की पल्सर बाइक में दो युवक बिरगांव की ओर से दाऊपारा की तरफ शराब लेकर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने साईं पेट्रोल पंप, बिरगांव रोड के पास घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोक लिया।

2,400 रुपये की देशी शराब बरामद Operation Baaz
जांच में युवकों की पहचान सागर वर्मा (18 वर्ष 7 माह) और महेश विश्वकर्मा (19 वर्ष), निवासी नवागांव चीनू के रूप में हुई। तलाशी के दौरान सफेद कपड़े के थैले से 30 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर और कीमत 2,400 रुपये बताई गई है।
बाइक समेत 42,400 रुपये का सामान जब्त
शराब के परिवहन और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब के साथ पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। बाइक की कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह जब्त सामग्री की कुल कीमत 42,400 रुपये आंकी गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली मुंगेली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें…Firecracker Safety : आसमान में जाने के बजाय जमीन पर बरसने लगी आग, मुंगेली में पटाखे की गुणवत्ता पर उठे सवाल
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, सउनि विजय बंजारा, प्रधान आरक्षक मुकेश कुर्रे सहित आरक्षक अरुण साहू, नोहर डडसेना, मुकेश ठाकुर, योगेश यादव, अजय चंद्राकर और विकास ठाकुर की महत्वपूर्ण (Operation Baaz) भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन बाज के तहत अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं…Illegal Liquor : दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की दबिश, 433 पाव देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रिपोर्टर – मनुराज सिंह


