सीजी भास्कर, 3 नवंबर। मुंगेली के एसएनजी शासकीय महाविद्यालय में ‘विकसित भारत-युवा संवाद’ एवं ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ कार्यक्रम का आयोजन (Yuva Samvad) किया गया। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने वक्ता के रूप में शामिल होकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर चर्चा Yuva Samvad
कार्यक्रम में विकसित भारत का संकल्प, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी, राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और नवाचार जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए। राकेश साहू ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Green Energy : 2030 तक 15 हजार मेगावाट होगी हरित ऊर्जा क्षमता, CM साय ने बताया सरकार का रोडमैप
जनप्रतिनिधि और महाविद्यालय के सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, एल्डरमेन राजहंस तंबोली, विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रदीप साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह टंडन सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी (Yuva Samvad) मौजूद रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजत दवे, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोचंद पटेल, प्रो. बीके उपाध्याय, प्रो. मन्ना राम पटेल, सीपी सिंह, रामकृष्ण साहू और रंजीत पत्र सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की।
खबरें और भी हैं…Online Cricket Betting : दुर्ग में WINBUZZ ऐप से क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 4.93 लाख जब्त
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



