CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress Leadership Controversy : प्रदेशाध्यक्ष बैज के नेतृत्व पर चौबे के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, अब सफाई

Congress Leadership Controversy : प्रदेशाध्यक्ष बैज के नेतृत्व पर चौबे के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, अब सफाई

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share
Congress Leadership Controversy
Congress Leadership Controversy

सीजी भास्कर, 27 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व को लेकर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे के कथित असंतोष के संकेत देने वाले बयान ने पार्टी के भीतर (Congress Leadership Controversy) सियासी तापमान बढ़ा दिया था।

इस बयान के बाद पार्टी में गुटबाजी और असंतोष की चर्चाएं तेज हो गईं, जिससे राजनीतिक हलकों में विभिन्न अटकलें चल रही थीं।

हालांकि, बैज द्वारा शीर्ष नेतृत्व से मामले की शिकायत के संकेत मिलने के बाद चौबे ने स्पष्ट किया कि उनका और पार्टी का समर्थन बैज के नेतृत्व पर पूरी तरह से है।

पूर्व मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बयान को लेकर जो चर्चाएं हैं, वे वास्तविकता से परे हैं। उन्होंने बताया कि भूपेश बघेल के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के दौरान उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख किया था।

उस समय कलेक्टिव लीडरशिप में चुनाव लड़ा गया था। पहले तीन नेताओं के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा गया, अब पांच नेताओं—दीपक बैज, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू—के मार्गदर्शन में पार्टी आगे बढ़ रही है।

चौबे ने कहा कि सभी मिलकर बैज का हाथ मजबूत करेंगे और पार्टी की एकजुटता बनाए रखेंगे।

इससे पहले दीपक बैज ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के बयान नहीं आने चाहिए।

रविंद्र चौबे के मामले में पार्टी अपने स्तर पर विचार कर उचित निर्णय लेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कलेक्टिव लीडरशिप के साथ प्रदेश में सत्ता की लड़ाई लड़ने की बात कही थी।

चौबे के बयान को शीर्ष नेतृत्व तक शिकायत के संकेत के रूप में देखा गया। बैज ने सोमवार को चौबे को महाज्ञानी बताते हुए उनके विचार को निजी माना।

पूर्व मंत्री चौबे ने राजधानी में सार्वजनिक मंच से भी भूपेश बघेल को कांग्रेस का उपयुक्त नेता बताया और कहा कि नेतृत्व की कमान उन्हें सौंपनी चाहिए।

उन्होंने याद दिलाया कि 2013 से 2018 के बीच कांग्रेसियों की एकजुटता से भाजपा की 15 साल की सत्ता समाप्त की गई थी। चौबे ने कहा कि भविष्य में भी यही संघर्ष जारी रहेगा और राहुल गांधी को मजबूती प्रदान करनी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि (Congress Leadership Controversy) के बाद पार्टी में स्पष्ट संदेश गया है कि सभी नेता बैज के नेतृत्व के समर्थन में हैं और कलेक्टिव लीडरशिप के तहत आगामी चुनावी रणनीतियों को एकजुट होकर लागू किया जाएगा।
Chhattisgarh Urban Development Projects : 834 करोड़ मंजूर, विकास काम ठप! फाइलों में कैद शहरों के सपने
Chhattisgarh Street Light Scam : छत्तीसगढ़ में 30 करोड़ की स्ट्रीट लाइट खरीदी घोटाला, आम आदमी पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Jamboree Tender Controversy: जंबूरी आयोजन के टेंडर पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
Unique initiative of MLA Rikesh : हर प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजता रहा CG गीत, देखिए Video
Illegal Paddy Stock Check: खरीदी के बीच ही खुल रहे गड़बड़ियों के राज, समितियों में पकड़े जा रहे छिपे हुए स्टॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?