CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026 : बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 1 जुलाई से महंगी होगी बिजली

Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026 : बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 1 जुलाई से महंगी होगी बिजली

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। छत्तीसगढ़ में अगले महीने से बिजली उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। नई दरों के तहत घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। (Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026)

Contents
  • घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर बढ़ा भार : Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026
  • बिल हाफ योजना से अधिकांश उपभोक्ताओं को राहत
  • किसानों और सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं को भी मिलेगी राहत : Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026

घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर बढ़ा भार : Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026

नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी। वहीं, व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। कृषि पंपों की बिजली दर में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

आयोग ने बिजली वितरण कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत वृद्धि को खारिज करते हुए औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके अलावा हाई वोल्टेज ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए टैरिफ 6.42 रुपए प्रति kVAh निर्धारित किया गया है।

बिल हाफ योजना से अधिकांश उपभोक्ताओं को राहत

आयोग के सचिव सूर्य प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, पूरे टैरिफ में औसतन 40 से 42 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है, लेकिन सभी श्रेणियों में समान बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 70 से 75 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता बिजली बिल हाफ योजना का लाभ ले रहे हैं।

इस योजना के तहत 400 यूनिट तक मासिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल में छूट मिलती रहेगी। ऐसे में नई दरों का असर अधिकांश घरेलू उपभोक्ताओं पर सीमित रहने की संभावना है।

किसानों और सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं को भी मिलेगी राहत : Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026

आयोग के अनुसार, सरकार की सब्सिडी व्यवस्था जारी रहने से किसानों पर बिजली दरों में बढ़ोतरी का असर सीमित रहेगा। सब्सिडी प्राप्त करने वाले कृषि उपभोक्ताओं के लिए केवल 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

वहीं, 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले कई उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए हैं, जिससे उनकी ग्रिड से बिजली की खपत कम हो रही है। ऐसे उपभोक्ता भी कम खपत वाली श्रेणी में आकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

आयोग ने बताया कि बिजली कंपनी को एक यूनिट बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में औसतन 7.13 रुपए खर्च हो रहे हैं, जबकि वर्तमान दरों के अनुसार उसे प्रति यूनिट केवल 6.71 रुपए की आय हो रही है। इसी अंतर को देखते हुए बिजली दरों में संशोधन किया गया है।

Morena Family Murder : पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
वन विभाग की कार्रवाई: शिकार करते 5 आरोपी पकड़े, पक्षी और गिलहरी बरामद
Mineral Block Auction in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की धरती में छिपा औद्योगिक सोना, राज्य सरकार ने खोले ई-नीलामी के दरवाजे
Raigarh Keio Vihar Patta News : बरसों का इंतजार खत्म! केलो विहार निवासियों को मिला मालिकाना हक
School Campus Trespass Case: स्कूल परिसर में जबरन घुसना अपराध, NSUI नेता की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?