CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CSPDCL Smart Meter : क्या स्मार्ट मीटर बढ़ जाता है बिजली का बिल? जानिए पूरा सच

CSPDCL Smart Meter : क्या स्मार्ट मीटर बढ़ जाता है बिजली का बिल? जानिए पूरा सच

By Newsdesk Admin
16/07/2026
Share
CSPDCL Smart Meter 
CSPDCL Smart Meter 

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। यदि आपको भी लगता है कि स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद बिजली का बिल बढ़ जाता है, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर बिल नहीं बढ़ाता, बल्कि केवल वास्तविक बिजली खपत की सटीक रीडिंग दर्ज करता है। यानी उपभोक्ता जितनी बिजली इस्तेमाल करता है, उसे उतना ही बिल मिलता है। (CSPDCL Smart Meter)

Contents
  • फिर बिजली का बिल क्यों बढ़ जाता है? : CSPDCL Smart Meter
  • हाफ बिजली योजना पर भी रखें नजर : CSPDCL Smart Meter

बिजली विभाग के अनुसार, स्मार्ट मीटर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी रियल टाइम और सटीक रीडिंग है। इससे मीटर रीडिंग में त्रुटि या अनुमानित बिल की संभावना समाप्त हो जाती है। उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से हर 30 मिनट की बिजली खपत देख सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि कौन-सा उपकरण कितनी बिजली खर्च कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Power Cut Case : बिजली संकट पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से कहा- सिर्फ एक्शन प्लान नहीं, जमीन पर दिखे असर

CSPDCL Smart Meter 
CSPDCL Smart Meter : क्या स्मार्ट मीटर बढ़ जाता है बिजली का बिल?

फिर बिजली का बिल क्यों बढ़ जाता है? : CSPDCL Smart Meter

यह भी पढ़ें : CG Electricity Bill : महंगाई की मार के बीच जनता को करंट देने की तैयारी में छत्तीसगढ़ सरकार!

CSPDCL का कहना है कि स्मार्ट मीटर नहीं, बल्कि बिजली की बढ़ी हुई खपत बिल बढ़ने का प्रमुख कारण है। खासकर अप्रैल, मई और जून में पढ़ने वाली भीषण गर्मी में एसी, कूलर, हीटर और अन्य विद्युत उपकरणों का अधिक उपयोग होने से खपत बढ़ जाती है। इसके अलावा, खपत बढ़ने पर उपभोक्ता उच्च टैरिफ स्लैब में पहुंच जाते हैं, जिससे बिल स्वाभाविक रूप से अधिक आता है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि घरेलू बिजली बिल निर्धारित टैरिफ स्लैब के अनुसार तय किया जाता है। वर्तमान में दरें इस प्रकार हैं—

  • 0 से 100 यूनिट तक ₹4.40 प्रति यूनिट
  • 101 से 200 यूनिट तक ₹4.50 प्रति यूनिट
  • 201 से 400 यूनिट तक ₹6.00 प्रति यूनिट
  • 401 से 600 यूनिट तक ₹7.00 प्रति यूनिट
  • 600 यूनिट से अधिक पर ₹8.80 प्रति यूनिट

जैसे-जैसे बिजली की खपत बढ़ती है, उपभोक्ता उच्च स्लैब में पहुंच जाते हैं और बिल भी उसी अनुपात में बढ़ता है। इसका स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली से कोई संबंध नहीं है।

हाफ बिजली योजना पर भी रखें नजर : CSPDCL Smart Meter

यह भी पढ़ें : Electricity Tariff : उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली दरों में नहीं जुड़ेगा 66.57 करोड़ का नुकसान

विभाग ने बताया कि यदि मासिक खपत 400 यूनिट के भीतर रहती है तो पात्र उपभोक्ताओं को हाफ बिजली योजना का लाभ मिलता रहता है। लेकिन 400 यूनिट से अधिक खपत होने पर योजना का लाभ प्रभावित हो सकता है, जिससे बिल बढ़ा हुआ दिखाई देता है।

बिजली विभाग ने यह भी बताया कि अब तक स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों की जांच में मीटर की तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई है। यदि किसी उपभोक्ता को कोई शिकायत हो तो वह 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली ऐप’ का अधिकतम उपयोग कर अपनी बिजली खपत पर नजर रखें तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेकर अपने बिजली बिल को और कम, अथवा पात्रता के अनुसार शून्य तक करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें : CSPDCL Bribery Case : जांजगीर में ACB की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के 3 कर्मचारी 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

ख़बरें और भी हैं : बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव पर मचा बवाल: कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान, बीजेपी ने दिया जवाब

Kusmi Rain : मूसलाधार बारिश से कुसमी डूबा, घर-दुकानों में घुसा पानी
Raipur Railway Division : रायपुर-उरकुरा-मांढर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का आगाज, अब एक साथ दौड़ेंगी कई ट्रेनें
SIR Voter List Dispute पर बंगाल में टकराव गहराया—’खून में सने हाथ’ से शुरू हुई तीखी बहस, EC-TMC आमने-सामने
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: 2 महीने में भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण बनाओ, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
राम मंदिर में निर्माण कार्य संपन्नता की ओर, शिवलिंग की स्थापना 31 मई को, जून में प्राण प्रतिष्ठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur murder cases
Raipur murder cases : रायपुर में 221 दिनों में 19 हत्याएं, अगस्त में ही 10 मामले; मामूली विवाद बने बड़ी वारदातों की वजह

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी राजधानी…

Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर
Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, यातायात और…

Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट
Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट

छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार बारिश (Chhattisgarh Weather) …

Indra Saw Protest
Indra Saw Protest : भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोमवार को भाटापारा…

Liquor Ban Kevari Panchayat : शराब पर पंचायत का शिकंजा, पीने-पिलाने पर 5000 जुर्माना
Liquor Ban Kevari Panchayat : शराब पर पंचायत का शिकंजा, पीने-पिलाने पर 5000 जुर्माना

शराबबंदी (Liquor Ban Kevari Panchayat) को लेकर सरगुजा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?