CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Electricity Tariff : उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली दरों में नहीं जुड़ेगा 66.57 करोड़ का नुकसान

Electricity Tariff : उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली दरों में नहीं जुड़ेगा 66.57 करोड़ का नुकसान

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Electricity Tariff
Electricity Tariff

सीजी भास्कर, 07 जुलाई :  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Tariff) को बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की 66.57 करोड़ रुपये के नुकसान को बिजली दरों में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक लापरवाही, जोखिम प्रबंधन में कमी या संपत्तियों का बीमा नहीं कराने से हुए नुकसान का भार उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा सकता।

Contents
  • गोदाम में आग से हुए नुकसान की भरपाई उपभोक्ताओं से करने की थी मांग
  • बीमा के पर्याप्त दस्तावेज नहीं दे सकी कंपनी
  • रेलवे से जुड़े 591.75 करोड़ के दावे पर भी राहत नहीं
  • उपभोक्ताओं के हित में अहम फैसला

गोदाम में आग से हुए नुकसान की भरपाई उपभोक्ताओं से करने की थी मांग

वित्तीय वर्ष 2026-27 के टैरिफ निर्धारण के दौरान CSPDCL ने कुल 658.32 करोड़ रुपये को असाधारण व्यय के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया था। इसमें अप्रैल 2024 में रायपुर के गुढ़ियारी स्थित क्षेत्रीय गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण ट्रांसफार्मर, केबल और अन्य विद्युत उपकरणों को हुए नुकसान के अलावा भिलाई, रायगढ़ और कोरबा में आगजनी की घटनाओं से हुए 66.57 करोड़ रुपये के नुकसान को बिजली टैरिफ में जोड़ने का प्रस्ताव शामिल था।

बीमा के पर्याप्त दस्तावेज नहीं दे सकी कंपनी

सुनवाई के दौरान आयोग ने कंपनी से पूछा कि जिन सामग्रियों का नुकसान हुआ, उनका बीमा कराया गया था या नहीं। प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच के बाद आयोग ने पाया कि कंपनी बीमा संबंधी पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं करा सकी।

आयोग ने अपने आदेश में कहा कि वितरण कंपनी की संपत्तियों की सुरक्षा और उनका बीमा कराना उसकी जिम्मेदारी है। यदि इस स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसका वित्तीय बोझ बिजली उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा सकता।

रेलवे से जुड़े 591.75 करोड़ के दावे पर भी राहत नहीं

आयोग ने रेलवे से जुड़े 591.75 करोड़ रुपये के दावे को भी फिलहाल बिजली टैरिफ में शामिल करने से इनकार कर दिया। आयोग के अनुसार यह मामला अभी आर्बिट्रेशन में लंबित है और अंतिम देनदारी तय नहीं हुई है। ऐसे में इस राशि को भी उपभोक्ताओं से वसूलने का कोई आधार नहीं बनता।

उपभोक्ताओं के हित में अहम फैसला

CSERC के इस फैसले को बिजली उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वितरण कंपनियां अपनी प्रशासनिक कमियों, जोखिम प्रबंधन की विफलता या बीमा संबंधी लापरवाही से हुए नुकसान की भरपाई सीधे उपभोक्ताओं से नहीं कर सकतीं।

School Ground Safety : स्कूलों के खेल मैदान बने खतरा, बजरी-गिट्टी से बच्चों पर बढ़ा चोट का जोखिम
PM Matsya Sampada Yojana : किसान ने खोजा ‘नोट छापने’ का फॉर्मूला, तालाब में बिछाई ऐसी प्लास्टिक की चादर, अब घर बैठे बरस रहे हैं लाखों!
2.24 करोड़ का मकान, बेटे को 1.4 करोड़ का बंगला:शराब घोटाले से लखमा को मिले 64 करोड़; बहू-बेटियों समेत कारोबारियों के नाम किया निवेश
Ram Van Gaman Path Development: 97 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरे कामों की तस्वीर
Amrit Bharat Express : छत्तीसगढ़ से होकर दौड़ेगी पहली नॉन-एसी अमृत भारत ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा
Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा

पट्टा बनाने में देरी (Patwari Attack) से नाराज…

Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम
Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम

रायगढ़ में सड़क हादसे (Road Accident) में स्कूटी…

Custody Death : हिरासत में मौत पर CBI जांच तेज, हत्या की FIR; सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
Custody Death : हिरासत में मौत पर CBI जांच तेज, हत्या की FIR; सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

जनवरी 2024 में हुई श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन…

IND vs SL : कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
IND vs SL : कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला…

Prakriti Rakhi Festival : किसान स्कूल में मनेगा प्रकृति राखी त्योहार, पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं
Prakriti Rakhi Festival : किसान स्कूल में मनेगा प्रकृति राखी त्योहार, पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं

प्रकृति राखी त्योहार (Prakriti Rakhi Festival) के जरिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?