CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर की सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए गड्ढे – विधायक रिकेश ने दिए निर्देश 🟦 बारिश के पहले सभी सड़क पर हो जाए पेंच वर्क 🟩 आज अवंती बाई चौराहे से काम शुरू भी हो गया

वैशाली नगर की सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए गड्ढे – विधायक रिकेश ने दिए निर्देश 🟦 बारिश के पहले सभी सड़क पर हो जाए पेंच वर्क 🟩 आज अवंती बाई चौराहे से काम शुरू भी हो गया

By Newsdesk Admin
11/06/2024
Share

भिलाई नगर, 11 जून। बरसात के पहले वैशाली नगर विधानसभा की सभी सड़कों को दुरुस्त करने विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर आज रानी अवंती बाई चौक कोहका में भी पेंच वर्क शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व गदा चौक से घड़ी चौराहा सुपेला तक मुख्य सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य भी युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। विधायक सेन ने निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बरसात पूर्व ही सभी सड़कें तत्काल दुरूस्त कर ली जाएं। सड़कों पर गड्ढे अब नहीं होने चाहिए क्योंकि इन गड्ढों से बरसात में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा के सभी मुख्य मार्ग हाउसिंग बोर्ड, कैलाश नगर, कुरूद, जुनवानी, स्मृति नगर, नेहरू नगर, कृष्णा नगर, फरीद नगर, सुपेला, नेहरू नगर, राम नगर, वैशाली नगर सहित कैम्प क्षेत्र की सड़कों का हाल ही में मुआयना कर उन्होंने तत्काल सभी जर्जर सड़कों पर पेंच वर्क कर उन्हें गड्ढा मुक्त करने निगम के सभी जोन अधिकारियों को निर्देशित किया है। श्री सेन ने कहा कि कई मार्ग ऐसे हैं जिन पर कहीं कहीं छोटे छोटे गड्ढे और असमतल होने की शिकायतें मिली हैं जिन्हें तत्काल पेंच वर्क कर सुधारा जाएगा। आज कोहका रानी अवंती बाई चौक से पेंच वर्क प्रारंभ कर दिया गया है। आने वाली बारिश में सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे दुपहिया चालक अनावश्यक रूप से दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। लंबे समय से पेंचवर्क नहीं होने से सड़क खराब भी होती हैं। जिस मुख्य मार्ग के किनारे दोनों और गड्ढे और जल जमाव होने की संभावना है उसे भी तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव और बीते दो माह से लोकसभा चुनाव के दौरान सड़़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य प्रभावित रहा है। जिन मार्ग पर धूल के गुबार व कीचड़ होने के चलते शहरवासी परेशान हैं, ऐसे मार्गों की भी शीघ्र मरम्मत होगी।

धमधा में कोसरिया मरार समाज का कल होगा समाजिक महाकुंभ, युवती परिचय सम्मेलन, शाकंभरी जयंती महोत्सव एवं परिचय माला का विमोचन भी, 5 हजार लोग होंगे शामिल
मैथेमेटिक्स डे के पहले दिन तात्कालिक भाषण और puzzle क्विज में 10 कॉलेज के स्टूडेंट्स ने की भागीदारी, 31 को क्विज बाद कुलसचिव के हाथों प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन
Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित
Congress leader behind bars before marriage : 10 साल तक शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
Illegal Hookah E-Cigarette Case : अवैध हुक्का-ई सिगरेट का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chain Snatching
Chain Snatching : शौक पूरे करने इंजीनियरिंग छात्र बने चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती पर भिलाई…

Raipur Traffic Hackathon
Raipur Traffic Hackathon : रायपुर की ट्रैफिक सुधारने के लिए मिले 457 सुझाव, 27 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आयोजित…

BSP Accident
BSP Accident : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस में पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-6 में…

Suryakant Tiwari
Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी…

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी

सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?