सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर । दुर्ग जिले के जामुल में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को पारिवारिक विवाद के बाद एसीसी कॉलोनी निवासी अंजना शर्मा ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया था। (Husband Arrested Abetment to Suicide Case)
गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। 25 सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Abhanpur Suicide Case : प्रेम प्रसंग उजागर होने पर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत
मर्ग जांच में सामने आई पति की भूमिका : Husband Arrested Abetment to Suicide Case
महिला की मौत के बाद जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। इस दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस को पति संजीव कुमार शर्मा की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस जांच में पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के तथ्य सामने आने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : CMO Arrested : महिला की मौत के बाद CMO गिरफ्तार, सड़क हादसे में भेजे गए जेल
29 अक्टूबर को आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अपराध क्रमांक 823/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। इसके बाद 29 अक्टूबर 2026 को घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार (Husband Arrested Abetment to Suicide Case) कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार शर्मा (55) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम
ख़बरें और भी हैं : Kawardha Road Accident : तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, महिला की मौत; पिता गंभीर घायल


