CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगा मेडिकल एजुकेशन का नया हब, पीएम मोदी ने रखी चार कॉलेजों की आधारशिला

PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगा मेडिकल एजुकेशन का नया हब, पीएम मोदी ने रखी चार कॉलेजों की आधारशिला

By Newsdesk Admin
02/11/2025
Share
PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh
PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh

PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी सौगात दी। उन्होंने चार नए मेडिकल कॉलेजों, एक आयुर्वेदिक कॉलेज और एक चिकित्सा भवन का शिलान्यास (PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh) किया। इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना मनेंद्रगढ़, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और गीदम में की जाएगी, जबकि शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय का निर्माण बिलासपुर में होगा।

प्रधानमंत्री के शिलान्यास के बाद जल्द ही इन सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने पहले ही चारों मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है , इनमें मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज: ₹323.03 करोड़, कवर्धा मेडिकल कॉलेज: ₹318.27 करोड़, जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज: ₹318.27 करोड़, गीदम मेडिकल कॉलेज: ₹326.53 करोड़ शामिल है।

इसके अतिरिक्त, मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन के लिए ₹28.48 करोड़ तथा बिलासपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और अस्पताल भवन के लिए ₹79.52 करोड़ की निविदा दर को भी मंजूरी दी जा चुकी है। इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के शुरू होने से राज्य के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी बढ़ेगा।

इसके साथ ही ग्रामीण और सुदूर अंचलों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 10 शासकीय और 4 निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इन चार नए कॉलेजों के निर्माण से प्रदेश का स्वास्थ्य तंत्र और चिकित्सा शिक्षा का नेटवर्क और अधिक सशक्त होगा।

Paying Property Tax : टैक्स दाताओं को बड़ी राहत, प्रॉपर्टी टैक्स भरने की नई डेडलाइन घोषित
Vishnu Dev Sai strict on water crisis : पेयजल संकट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
E Office In CG : अब कागज नहीं, ई-ऑफिस छत्तीसगढ़ में करेगा राज, सरकारी फाइलों की दुनिया हुई डिजिटल
Bird Flu Alert: तख्तपुर की सड़कों पर बिखरी मुर्गियों की लाशें, संक्रमण के खतरे से दहशत में लोग
CM Vishnudev Sai Meeting : न्यायधानी के बाद राजधानी पर फोकस, आज रायपुर के विकास को लेकर विधायकों संग मंथन करेंगे CM साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

Kesra Irrigation Project
Kesra Irrigation Project : दुर्ग में सिंचाई योजना को 14.61 करोड़ मंजूर, 1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी

दुर्ग जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत…

Jashpur Road Project
Jashpur Road Project : जशपुर में सड़कों के लिए 12.63 करोड़ मंजूर, 27.6 किमी मार्ग होंगे मजबूत

जशपुर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने…

Fish Farming
Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम ताराबहरा निवासी अरविंद सिंह…

Shani Nakshtra Parivartan
Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : ज्योतिष में शनि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?