CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IG Ratanlal Dangi Removed : पुलिस अकादमी से हटाए गए IG रतनलाल डांगी, अजय यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी

IG Ratanlal Dangi Removed : पुलिस अकादमी से हटाए गए IG रतनलाल डांगी, अजय यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
07/11/2025
Share
IG Ratanlal Dangi Removed
IG Ratanlal Dangi Removed

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IG Ratanlal Dangi Removed) सामने आया है। पुलिस अकादमी चंदखुरी में पदस्थ आईजी रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बीच पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने डांगी को पुलिस मुख्यालय में अटैच करने का आदेश जारी किया है।

Contents
  • 14 दिन चली जांच, फिर हुआ बड़ा एक्शन
  • कब और कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद
  • जांच अभी जारी, रिपोर्ट का इंतजार

आदेश के मुताबिक, अब सीनियर आईपीएस अधिकारी अजय यादव को चंदखुरी पुलिस अकादमी का नया निदेशक बनाया गया है। अजय यादव इससे पहले नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ थे और अब पुलिस प्रशिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

14 दिन चली जांच, फिर हुआ बड़ा एक्शन

पुलिस मुख्यालय को SI की पत्नी की ओर से डांगी पर यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की शिकायत (IG Ratanlal Dangi Removed) 15 अक्टूबर 2025 को मिली थी। जांच के बाद गृह विभाग ने एक्शन लिया। जांच की जिम्मेदारी आईजी आनंद छाबड़ा को दी गई थी, जिन्होंने 14 दिन तक महिला और पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज किए।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने अपने बयान में बताया कि डांगी ने पद का दुरुपयोग करते हुए वीडियो कॉल के जरिए परेशान किया और मिलने से इनकार करने पर तबादले की धमकी दी। महिला ने अपने आरोपों के समर्थन में कई डिजिटल साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। आईजी रतनलाल डांगी ने अपनी सफाई में कहा शिकायतकर्ता महिला मुझे ब्लैकमेल कर रही है। यह सब मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैंने पहले ही इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी थी।

कब और कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2017 में कोरबा में रतनलाल डांगी से पहली मुलाकात हुई थी, जब वे एसपी पद पर तैनात थे। धीरे-धीरे बातचीत सोशल मीडिया और वीडियो कॉल तक पहुंची। महिला के अनुसार, जब डांगी का तबादला दंतेवाड़ा और सरगुजा में हुआ, तब भी वह संपर्क में रहे और उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।

बिलासपुर में आईजी रहते हुए स्थिति और गंभीर हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार बंगले में बुलाया गया, और न आने पर ट्रांसफर की धमकी दी गई। यहां तक कि चंदखुरी पुलिस अकादमी में तबादले के बाद भी डांगी वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क में रहने का दबाव डालते रहे।

जांच अभी जारी, रिपोर्ट का इंतजार

जांच अधिकारी आईजी आनंद छाबड़ा और उनकी टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। फिलहाल जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है, जिसके आधार पर (IG Ratanlal Dangi Removed) आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि “यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी।

Bilaspur Scooty Accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद दो युवक फरार
Kasdol 8 Death Case : कसडोल की 8 संदिग्ध मौतों पर सियासत तेज, विधायक संदीप साहू ने CBI-SIT जांच की मांग
Hindi Journalism Bicentenary : भिलाई में होने जा रहा है वसुंधरा का ऐतिहासिक आयोजन
Raigarh Trailer Bolero Accident : टक्कर से बोलेरो सवार बुजुर्ग की मौत, 3 घायल
SuShasan Tihar Chhattisgarh 2026 : अब गांव-शहर चलो अभियान से जनता तक पहुंचेगा प्रशासन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Nishchay : एनएच-130 पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, लग्जरी कारों से जा रहे 7 गिरफ्तार, 25.4 लाख का माल जब्त
Operation Nishchay : एनएच-130 पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, लग्जरी कारों से जा रहे 7 गिरफ्तार, 25.4 लाख का माल जब्त

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी (Operation Nishchay) के खिलाफ…

Illegal Liquor Seizure : सेम्हराडीह में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो कोचिए गिरफ्तार
Illegal Liquor Seizure : सेम्हराडीह में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो कोचिए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध शराब बिक्री…

Chhattisgarh Bridge Construction : मनियारी नदी और डोंगानाला पर बनेंगे हाई लेवल पुल, 14.26 करोड़ रुपये मंजूर, बारिश में भी नहीं थमेगा रास्ता
Chhattisgarh Bridge Construction : मनियारी नदी और डोंगानाला पर बनेंगे हाई लेवल पुल, 14.26 करोड़ रुपये मंजूर, बारिश में भी नहीं थमेगा रास्ता

छत्तीसगढ़ में सड़क संपर्क (Chhattisgarh Bridge Construction) को…

Mungeli Rural Development : निर्माण कार्यों में तेजी लाने मैदान में उतरे जनपद सीईओ, गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती
Mungeli Rural Development : निर्माण कार्यों में तेजी लाने मैदान में उतरे जनपद सीईओ, गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती

मुंगेली जिले में ग्रामीण विकास कार्यों (Mungeli Rural…

Smriti Irani Raipur Visit : स्मृति ईरानी के पहुंचते ही भाजपा कार्यालय से हटाई पुलिस, सादगी से स्वागत, 2 दिन में होंगी 12 बैठकें
Smriti Irani Raipur Visit : स्मृति ईरानी के पहुंचते ही भाजपा कार्यालय से हटाई पुलिस, सादगी से स्वागत, 2 दिन में होंगी 12 बैठकें

दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?