CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Trailer Bolero Accident : टक्कर से बोलेरो सवार बुजुर्ग की मौत, 3 घायल

Raigarh Trailer Bolero Accident : टक्कर से बोलेरो सवार बुजुर्ग की मौत, 3 घायल

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से हादसा हो गया। हादसे में इलाज कराकर घर लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। (Raigarh Trailer Bolero Accident)

Contents
  • सामने से आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर : Raigarh Trailer Bolero Accident
  • अस्पताल में बुजुर्ग को मृत घोषित किया
  • ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज : Raigarh Trailer Bolero Accident

जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा निवासी अतुल बड़ा (25) अपने पिता तुषु बड़ा (60) का रायगढ़ के एपेक्स अस्पताल में इलाज करा रहा था। तुषु बड़ा की तबीयत खराब होने पर 2 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर मंगलवार को डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

इसके बाद अतुल बड़ा, उसके पिता तुषु बड़ा, भाई रोशन बड़ा और रिश्ते की बुआ अलबेसिया पन्ना बोलेरो वाहन से अपने गांव लौट रहे थे।

सामने से आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर : Raigarh Trailer Bolero Accident

घरघोड़ा पावरग्रिड के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल में बुजुर्ग को मृत घोषित किया

घायलों को तत्काल घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तुषु बड़ा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अतुल बड़ा, रोशन बड़ा और अलबेसिया पन्ना का उपचार जारी है।

ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज : Raigarh Trailer Bolero Accident

घटना की सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाज के बाद घर लौट रहे परिवार के साथ हुए इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

 

Woman uses dead man’s thumb : शव के अंगूठे से ठगी की हैरान करने वाली साजिश
Awas Plus 2.0 Gram Sabha : 24 जून को प्रदेशभर की ग्राम सभाओं में होगी आवास प्लस 2.0 प्रतीक्षा सूची पर चर्चा
Balod Road Protest : अधूरी सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई
Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी
जगदलपुर में सनसनी: SP ऑफिस के सामने फांसी पर लटकी मिली सरपंच पति की लाश, आत्महत्या की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?