CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Atha Udyam Yojana Chhattisgarh : ग्रामीण महिलाओं के छोटे कारोबार को मिलेगा बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Atha Udyam Yojana Chhattisgarh : ग्रामीण महिलाओं के छोटे कारोबार को मिलेगा बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

By Newsdesk Admin
24/10/2026
Share
Atha Udyam Yojana Chhattisgarh : ग्रामीण महिलाओं के छोटे कारोबार को मिलेगा बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
Atha Udyam Yojana Chhattisgarh : ग्रामीण महिलाओं के छोटे कारोबार को मिलेगा बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

सीजी भास्कर, रायपुर, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को अपना कारोबार बढ़ाने और सफल उद्यमी बनने का मौका मिल रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और आईआईएम रायपुर की संयुक्त पहल (Atha Udyam Yojana Chhattisgarh) के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने में मदद दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए अब तक पूरे प्रदेश से एक हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। इच्छुक महिलाएं 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। शुरुआती चरण में 250 महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा।

Contents
  • सालभर मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन
  • छोटे कारोबार को मिलेगा बाजार
  • 252 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
  • यहां करें ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के छोटे कारोबार को व्यवस्थित और लाभकारी उद्यमों में बदलना है। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 सितंबर 2026 को की थी।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Seed Production Farming : छत्तीसगढ़ के किसानों ने बदली खेती की राह, बीज उत्पादन से कमाई में 75% तक का उछाल

 

सालभर मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन

‘आजीविका से उद्यमिता की ओर’ की अवधारणा पर आधारित इस कार्यक्रम में चयनित महिलाओं को 64 घंटे का चरणबद्ध व्यवसाय विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही एक वर्ष तक विशेषज्ञों का परामर्श, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और क्षेत्रीय स्तर पर सहयोग मिलेगा। सफल उद्यमियों के अनुभवों से सीखने का अवसर भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने, लागत और लाभ की गणना करने, बिक्री व खर्च का रिकॉर्ड रखने, उत्पादन और वितरण की योजना बनाने तथा ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कारोबार विकसित करने की जानकारी दी जाएगी। (Atha Udyam Yojana Chhattisgarh) के तहत पैकेजिंग, ब्रांडिंग, वित्तीय प्रबंधन और बाजार की मांग समझने में भी सहायता मिलेगी।

 

 

यह भी पढ़ें : Balodabazar Crime :  सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर चोरी करने वाले गिरोह के नौ आरोपी गिरफ्तार

 

छोटे कारोबार को मिलेगा बाजार

इस पहल से खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई-कपड़ा निर्माण, हस्तशिल्प, हथकरघा, वनोपज का मूल्य संवर्धन, स्थानीय उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग और गैर-कृषि सेवा व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को लाभ मिल सकता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान मजबूत करने और स्थानीय बाजार से आगे नए ग्राहकों तक पहुंचने के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम में खास तौर पर उन महिलाओं को अवसर मिलेगा, जो पहले से गैर-कृषि व्यवसाय चला रही हैं और उसे आगे बढ़ाना चाहती हैं। स्वयं सहायता समूहों की सदस्य या उनसे जुड़े परिवारों की महिला उद्यमी आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, केवल सामान खरीदकर बेचने यानी ट्रेडिंग करने वाले कारोबार इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Property Tax Rebate 2026 : 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, मिलेगी 4% की छूट

 

252 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

ग्रामीण महिला उद्यमियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए आईआईएम रायपुर ने 252 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) सदस्यों को प्रशिक्षित किया है। ये सदस्य अपने क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कार्यक्रम की जानकारी देने और आवेदन के लिए प्रेरित करने में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा जिला और विकासखंड स्तर के परियोजना प्रबंधकों का प्रशिक्षण भी आईआईएम रायपुर के प्रबंधन विकास केंद्र में पूरा किया गया है। इससे पात्र महिलाओं की पहचान करने और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग देने में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : Surajpur River Drowning Case : रेड नदी में नहाने उतरे चार लोगों की मौत, दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं

 

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक महिला उद्यमी आधिकारिक पोर्टल https://atha.iimraipur.edu.in/ पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन संबंधी जानकारी और सहायता के लिए स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, क्लस्टर लेवल फेडरेशन, क्षेत्रीय सीआरपी दीदी या विकासखंड स्तरीय बिहान कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

शुरुआती चरण में आवेदन और पात्रता के मूल्यांकन के आधार पर 250 महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा। (Atha Udyam Yojana Chhattisgarh) का उद्देश्य महिलाओं की व्यावसायिक और प्रबंधकीय क्षमता बढ़ाना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बाजार में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए तैयार करना है।

 

यह भी पढ़ें :  Sarang Helicopter Air Show Chhattisgarh : राज्योत्सव में दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टर का रोमांच, सुरक्षा से ट्रैफिक तक प्रशासन ने कसी कमर

CG News : बारनवापारा जंगल में फिर दिखाई दिया बाघ, 8 गांवों में अलर्ट जारी, कई महीनों से इलाके में दहशत
Bilaspur Train Update : बिलासपुर मंडल की 14 ट्रेनें फिर से बहाल, देखें ट्रेनों की पूरी सूची और समय-सारणी
Bhilai ब्रेकिंग : निगम आयुक्त का तबादला बनाए गए, सुकमा कलेक्टर, और भी आईएएस का हुआ ट्रांसफर
Paddy Procurement Chhattisgarh : आंकड़े देखकर चौंक गए किसान, खरीफ सीजन में धान खरीदी ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड
मेकाहारा में स्टाफ संकट: वार्ड बॉय नहीं, अटेंडर-डॉक्टरों में झड़प, 500 पद खाली..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg News
Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा

दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शिवनाथ…

Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब
Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब

पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत…

Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर
Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर

 छत्तीसगढ़ में सड़क संपर्क और आवागमन को बेहतर…

PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR
PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास…

Balodabazar Crime
Balodabazar Crime : पत्नी को मारने की नीयत से ईंट से किया हमला, पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

बलौदाबाजार जिले के ग्राम गोरदी में घरेलू विवाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?