सीजी भास्कर, रायपुर, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में सड़क संपर्क और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए मुंगेली और बिलासपुर जिले में दो उच्च स्तरीय पुल (Chhattisgarh Bridge Construction) बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों और उनके पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए कुल 14 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है।
इनमें मुंगेली जिले के तखतपुर-बरेला मार्ग पर मनियारी नदी और बिलासपुर जिले के बेलगहना-कोंचरा-खोंगसरा मार्ग पर डोंगानाला में पुल बनाए जाएंगे। दोनों स्थानों पर पुल के साथ पहुंच मार्ग का भी निर्माण होगा, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें : PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR
मनियारी नदी पर 7.67 करोड़
मुंगेली जिले के तखतपुर-बरेला राज्य मार्ग पर मनियारी नदी में मौजूदा जलमग्नीय पुल के स्थान पर उच्च स्तरीय पुल बनाया जाएगा। इसके निर्माण और पहुंच मार्ग के लिए 7 करोड़ 67 लाख 11 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। वर्तमान में नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस मार्ग से आवागमन प्रभावित होने की आशंका रहती है। नए पुल (Chhattisgarh Bridge Construction) के बनने से बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिलने और सड़क संपर्क बनाए रखने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Atha Udyam Yojana Chhattisgarh : ग्रामीण महिलाओं के छोटे कारोबार को मिलेगा बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
डोंगानाला पर 6.59 करोड़
बिलासपुर जिले के बेलगहना-कोंचरा-खोंगसरा मार्ग पर डोंगानाला में उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए 6 करोड़ 58 लाख 86 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा। दोनों पुलों के निर्माण से मुंगेली और बिलासपुर जिलों की सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Seed Production Farming : छत्तीसगढ़ के किसानों ने बदली खेती की राह, बीज उत्पादन से कमाई में 75% तक का उछाल
गुणवत्ता पर रहेगा जोर
राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को दोनों निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के इस्तेमाल, नियमित निगरानी और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इन पुलों (Chhattisgarh Bridge Construction) के बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। खासकर बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : Raipur Property Tax Rebate 2026 : 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, मिलेगी 4% की छूट



