CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sakti PDS shop dispute : चावल नहीं मिलने पर बवाल, सेल्समैन पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप

Sakti PDS shop dispute : चावल नहीं मिलने पर बवाल, सेल्समैन पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। सक्ती जिले के जैजैपुर जनपद पंचायत के ग्राम चिस्दा स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान में राशन वितरण को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद राशन दुकानों में हितग्राहियों के साथ व्यवहार और वितरण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। (Sakti PDS shop dispute)

Contents
  • चावल खत्म बताकर सेल्समैन ने लौटाया
  • जांच के बाद होगी कार्रवाई : Sakti PDS shop dispute

जानकारी के अनुसार, चिस्दा निवासी विष्णु कश्यप रविवार, 31 मई को अपनी मां निशा कश्यप के एपीएल राशन कार्ड के तहत चावल लेने पीडीएस दुकान पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि दुकान के सेल्समैन उमेश बंजारे ने उन्हें यह कहते हुए राशन देने से मना कर दिया कि एपीएल श्रेणी के लिए निर्धारित चावल का स्टॉक समाप्त हो चुका है।

सेल्समैन ने की धक्का-मुक्की : Sakti PDS shop dispute

विष्णु कश्यप ने जब चावल खत्म होने की जानकारी का आधार और रिकॉर्ड दिखाने की मांग की, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान सेल्समैन ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। विवाद बढ़ता देख विष्णु ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान सेल्समैन ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया, जिससे उनका फोन क्षतिग्रस्त हो गया। वायरल वीडियो में भी कथित तौर पर सेल्समैन और हितग्राही के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

चावल खत्म बताकर सेल्समैन ने लौटाया

विष्णु कश्यप ने बताया कि वह एक दिन पहले शनिवार को भी राशन लेने दुकान पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अगले दिन आने को कहकर वापस भेज दिया गया था। रविवार को पहुंचने पर उन्हें चावल खत्म होने का हवाला देकर राशन देने से इनकार कर दिया गया, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा।

इस मामले में फूड इंस्पेक्टर ने कहा है कि आरोपों की जांच की जाएगी और यदि सेल्समैन दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई : Sakti PDS shop dispute

मामले को लेकर फूड इंस्पेक्टर जैजैपुर सुनेत जायसवाल ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में संबंधित कर्मचारी की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Income Tax Survey : श्री नारायणा अस्पताल के संचालक ने 45 करोड़ की टैक्स चोरी, 48 घंटे तक चली जांच
बस्तर में ‘हरा सोना’ बरसाने को तैयार: तेंदूपत्ता सीजन से हजारों परिवारों की चमकेगी किस्मत, 2.70 लाख बोरा संग्रहण का लक्ष्य
SCERT CG Admission : डीएलएड, बीएड, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, एससीइआरटी ने जारी किया कैलेंडर
BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी
Jagdalpur Ganja Smuggling: चावल की बोरी में छिपा था नशा, पुलिस ने सप्लायर को रंगे हाथ पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी
Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी

सड़कों की मरम्मत (Chhattisgarh Road Repair) के लिए…

Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस
Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस

कैंसर कॉन्क्लेव (Chhattisgarh Cancer Conclave 2026) में 200…

Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन
Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन

किआ की CNG कारें (Kia Carens CNG) 12.12…

Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला
Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला

तीन महीने से ब्याज नहीं मिलने के कारण…

Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत
Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

मौसम अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच इन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?