CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur River Drowning Case : रेड नदी में नहाने उतरे चार लोगों की मौत, दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं

Surajpur River Drowning Case : रेड नदी में नहाने उतरे चार लोगों की मौत, दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं

By Newsdesk Admin
24/10/2026
Share
Surajpur River Drowning Case : रेड नदी में नहाने उतरे चार लोगों की मौत, दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं
Surajpur River Drowning Case : रेड नदी में नहाने उतरे चार लोगों की मौत, दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं

सीजी भास्कर, अंबिकापुर, 24 अक्टूबर।  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे (Surajpur River Drowning Case) में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर स्थित कोन्हाखार मोहल्ले के पास रेड नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में 40 वर्षीय विवेक सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह और उनकी पत्नी की बहन के दो बेटे गोपाल कृष्ण व कृष्ण गोपाल शामिल हैं। हादसे के बाद परिवार में दशहरा की खुशियां मातम में बदल गईं।

Contents
  • कपड़े और स्कूटी से खुलासा
  • स्कूटी नंबर से मिली जानकारी
  • एक-एक कर मिले चारों शव

यह भी पढ़ें : Sarang Helicopter Air Show Chhattisgarh : राज्योत्सव में दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टर का रोमांच, सुरक्षा से ट्रैफिक तक प्रशासन ने कसी कमर

जानकारी के अनुसार, चंदरपुर निवासी नेहा सिंह ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। दशहरा मनाने के लिए उनके पति विवेक सिंह, पुत्र अभिजीत, नेहा के माता-पिता और उनकी बहन के दोनों बेटे बिहार के कटिहार जिले से चंदरपुर आए थे। शनिवार को सभी को वापस लौटना था। इसी बीच विवेक सिंह स्कूटी से पंपापुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करने गए। वहां से उन्होंने अपने पुत्र और पत्नी की बहन के दोनों बेटों को फोन कर कोन्हाखार के पास रेड नदी किनारे बुलाया। चारों की नदी में नहाने की योजना थी।

 

 

यह भी पढ़ें : CG Teacher Leave Rules : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की छुट्टी पर सख्ती, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मान्य, जानें नया नियम

 

 

कपड़े और स्कूटी से खुलासा

नदी में नहाने के दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर ग्रामीणों को नदी किनारे चार जोड़ी चप्पल, कपड़े, मोबाइल और दो स्कूटी खड़ी दिखाई दीं। इससे अनहोनी की आशंका हुई और तत्काल विश्रामपुर पुलिस को सूचना दी गई। (Surajpur River Drowning Case) की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई।

 

यह भी पढ़ें :  Durg Crime :  निर्वाचन गोदाम से मतपेटी चोरी करने वाला युवक और कबाड़ी गिरफ्तार, 6 पेटियां व ई-रिक्शा जब्त

 

स्कूटी नंबर से मिली जानकारी

पुलिस ने स्कूटी के पंजीयन नंबर के आधार पर वाहन मालिकों का पता लगाया। दोनों स्कूटी नेहा सिंह और विवेक सिंह के नाम पर दर्ज थीं। पंजीयन रिकॉर्ड से मिले मोबाइल नंबर के जरिए नेहा सिंह को घटना की सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

 

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Paddy Procurement Rules : धान बेचने से पहले सावधान! फिंगरप्रिंट के बिना नहीं होगी खरीदी, टोकन की मात्रा में चूक तो हो सकता है नुकसान

 

 

एक-एक कर मिले चारों शव

पुलिस ने नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। स्थानीय ग्रामीण भी तलाश में जुट गए। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद सबसे पहले गोपाल कृष्ण का शव पत्थर के पास फंसा मिला। इसके बाद कृष्ण गोपाल और विवेक सिंह के शव बरामद हुए। बाद में विवेक सिंह के पुत्र अभिजीत का शव भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला।

चारों के शव देखकर स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चों के नाना-नानी भी गहरे सदमे में हैं। जिस परिवार को शनिवार को वापस लौटना था, वहां एक साथ चार लोगों की मौत से मातम छा गया। इस हादसे (Surajpur River Drowning Case) ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया।

 

यह भी पढ़ें :  Chain Snatching : पता पूछने के बहाने चेन झपटने वाले चार शातिर गिरफ्तार, गलाया हुआ सोना व दो वाहन जब्त

Jashpur Ganja Smuggling Case : खाली शराब की बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी, 3.41 करोड़ का माल जब्त
Manpat BJP Training Camp : मैनपाट में पहली बार लगेगी मंत्रियों-सांसदों की पाठशाला, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन देगा दिशा
Pesticide Residue Monitoring Lab :  फसलों और मिट्टी-पानी में कीटनाशक अवशेषों की निगरानी करेगा कृषि विश्वविद्यालय
Temple Theft : देवी प्रतिमा से सोने के आभूषण गायब होने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे सुलझाया पूरा मामला
Free Blood Test Camp: अटल जयंती पर स्वास्थ्य को समर्पित पहल, विधायक कार्यालय में 3 साल तक रोज़ाना नि:शुल्क जांच

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg News
Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा

दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शिवनाथ…

Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब
Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब

पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत…

Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर
Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर

 छत्तीसगढ़ में सड़क संपर्क और आवागमन को बेहतर…

PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR
PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास…

Balodabazar Crime
Balodabazar Crime : पत्नी को मारने की नीयत से ईंट से किया हमला, पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

बलौदाबाजार जिले के ग्राम गोरदी में घरेलू विवाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?