सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना (OP Choudhary) साधा है। दुर्ग में टैक्स समिट के दौरान उन्होंने कहा कि 2018 में जीत के बाद भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन 2023 में हार मिलने पर ईवीएम पर सवाल उठाए जाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें…Cash Seizure : दुर्ग में बोलेरो के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ कैश जब्त, दो गिरफ्तार
फर्जी बिलिंग पर होगी सख्त कार्रवाई OP Choudhary
टैक्स समिट में चौधरी ने जीएसटी और कर चोरी के मामलों पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि तकनीकी गलतियों और मामूली अंतर को जानबूझकर की गई टैक्स चोरी नहीं माना जाना चाहिए। हालांकि, फर्जी बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों के खिलाफ एसीबी और ईओडब्ल्यू के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, बस्तर में चलेंगी तेज हवाएं
जीएसटी में एआई के इस्तेमाल पर जोर
वित्त मंत्री ने जीएसटी व्यवस्था में बदलाव और टैक्स संबंधी कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के इस्तेमाल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि तकनीक से कारोबारियों को सुविधा मिल सकती है। टैक्स अधिवक्ता कारोबारियों और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी भूमिका प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अहम है।
खबरें और भी हैं…Police Seize Cash From Pickup : दुर्ग में पुलिस की चेकिंग के दौरान पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपये, गाड़ी में बना था गुप्त चेंबर


