सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। दुर्ग में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान खुर्सीपार पुलिस को बड़ी सफलता (Cash Seizure) हाथ लगी है। डबरापारा के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने एक बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नगदी बरामद की है। नोटों की यह खेप वाहन के पिछले हिस्से में विशेष रूप से बनाए गए एक गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाई जा रही थी।

रायपुर से नागपुर ले जाने की मिली थी सूचना Cash Seizure
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप सीजी 04 क्यूयू 5996 में अवैध रकम की बड़ी खेप रायपुर से नागपुर की ओर ले जाई (Cash Seizure) जा रही है। रात करीब 11 बजे खुर्सीपार पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पहली नजर में वाहन का पिछला हिस्सा पूरी तरह बंद और मॉडिफाइड दिखा। बारीकी से तलाशी लेने पर उसके भीतर बने गुप्त चेंबर का खुलासा हुआ, जिसे खोलते ही भारी मात्रा में नोटों के बंडल बरामद किए गए। गिनती करने पर कुल रकम 4 करोड़ रुपये पाई गई।

गुप्त चेंबर में रखे थे नोटों के बंडल
वाहन में सवार दो व्यक्तियों चालक भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ (Cash Seizure) की जा रही है। पुलिस दोनों से रकम के स्रोत, इसके असली मालिक और परिवहन के उद्देश्य की जानकारी जुटा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है, साथ ही इतनी बड़ी नकदी के वित्तीय स्रोतों की गहन जांच के लिए आयकर विभाग को भी अधिकृत सूचना भेज दी गई है।




