सीजी भास्कर, 14 अगस्त। रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने डीआरआई नागपुर के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब 2 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है। इस दौरान दो संदिग्धों को भी पकड़ा गया। जब्त सोने का कुल वजन करीब 1.242 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपये आंकी गई है। (Train Gold Seizure)
बरामद सोने में 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है। यह कार्रवाई ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में की गई।
यह भी पढ़ें : Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
सूचना मिलते ही शुरू हुई निगरानी : Train Gold Seizure
जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोने की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर नागपुर और रायपुर आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम को डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ ट्रेन में जांच के निर्देश दिए गए।
इसके बाद संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन की सघन तलाशी शुरू की। जांच के दौरान B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। टीम ने दोनों को भंडारा-नागपुर के बीच पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें :ED Raid : डंकी रूट केस में करोड़ों की नकदी, सोना और चांदी जब्त

संदिग्धों के पास से सोने के बिस्किट और छड़ बरामद
तलाशी के दौरान दोनों संदिग्धों के कब्जे से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना मिला। इसमें 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ थी। बरामद सोने का मूल्य ₹1,96,34,307 बताया गया है।
आरपीएफ ने दोनों संदिग्धों को जब्त सोने के साथ आगे की कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें :Dhamtari Theft Case : चोरी का सोना गलाकर बनाया 10 ग्राम का बिस्किट, सराफा कारोबारी समेत 3 गिरफ्तार
कस्टम अधिनियम के तहत केस दर्ज : Train Gold Seizure
मामले में डीआरआई नागपुर ने कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया जारी है। दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल
डीआरआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी सोना कहां से आया और इसे किन लोगों के जरिए आगे पहुंचाया जाना था। एजेंसी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम की अहम भूमिका रही। संयुक्त अभियान के जरिए रेलवे में अवैध गतिविधियों पर निगरानी और सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की सतर्कता भी सामने आई है।
यह भी पढ़ें :Girlfriend Theft Case: जिस पर किया भरोसा, वही निकली चोर — ज्वेलर के घर से उड़ाए 25 लाख के गहने
ख़बरें और भी हैं :दुबई-अहमदाबाद फ्लाइट से गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़



