CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Minor Theft Case : नाबालिग से मामा के घर चोरी कराने का आरोप, पार्षद का बेटा हिरासत में

Durg Minor Theft Case : नाबालिग से मामा के घर चोरी कराने का आरोप, पार्षद का बेटा हिरासत में

By Newsdesk Admin
11/08/2026
Share
Durg Minor Theft Case
Durg Minor Theft Case

सीजी भास्कर, 11 अगस्त। दुर्ग में करीब 2 लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी कराने के आरोप में पुलिस ने वार्ड नंबर-6 के पार्षद रविशंकर कुर्रे के बेटे अनुराग कुर्रे को हिरासत में लिया है। आरोप है कि अनुराग ने अपने साथी के साथ मिलकर एक नाबालिग को डराया-धमकाया और उसके मामा के घर से सोने के जेवर चोरी करने के लिए कहा। मामले में नाबालिग की मां ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (Durg Minor Theft Case)

Contents
  • करीब 2 लाख के जेवर चोरी कराने का आरोप : Durg Minor Theft Case
  • ऑनलाइन बेटिंग से जोड़ने के आरोप की भी जांच

पुलिस के मुताबिक, दुर्गानगर जुनवानी रोड निवासी मोहम्मद मोहसीन खान ने 9 अगस्त को स्मृतिनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अनुराग की पहचान एक दोस्त के जरिए नाबालिग से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर मामा के घर से जेवर चोरी करने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें : Banaras to Bilaspur Jewellery Robbery : बस में एक करोड़ के सोने के जेवर चोरी, व्यापारी ने दी थाने में रिपोर्ट

Durg Minor Theft Case
Durg Minor Theft Case : नाबालिग से मामा के घर चोरी कराने का आरोप, पार्षद का बेटा हिरासत में

 

करीब 2 लाख के जेवर चोरी कराने का आरोप : Durg Minor Theft Case

शिकायत के अनुसार, नाबालिग ने घर से सोने की दो अंगूठियां, एक हार, एक जोड़ी कान की बालियां और एक मंगलसूत्र चोरी कर अनुराग को दे दिया। इन जेवरों की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। आरोप है कि जेवर लेने के बदले नाबालिग को कुछ पैसे भी दिए गए।

इसी मामले में नाबालिग की मां शाहीन परवीन ने भी शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि नाबालिग ने घर से सोने के कंगन, मंगलसूत्र और दो अंगूठियां चोरी कर अनुराग को दी थीं। इनकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है।

यह भी पढ़ें : रायगढ़ में प्रधान पाठक के सूने मकान में चोरी, 1.17 लाख के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश

ऑनलाइन बेटिंग से जोड़ने के आरोप की भी जांच

पुलिस को दी गई शिकायत में अनुराग पर नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग एप पर पैसे लगाने की आदत डालने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पिछले 2-3 महीनों से नाबालिग अनुराग के कहने पर ऑनलाइन बेटिंग में पैसे लगा रहा था।

स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने अनुराग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस चोरी किए गए जेवरों की बरामदगी और मामले में शामिल दूसरे व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े लेन-देन और नाबालिग को इसमें शामिल किए जाने के आरोपों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Gold Biscuit Robbery Case : 5-5 तोला सोने का बिस्किट सहित लाखों के जेवर, कैश और आई फोन ले उड़े चोर, भिलाई हाऊसिंग बोर्ड और कैलाश नगर में बड़ी चोरी

गोबर के ब्रीफकेस से डिजिटल बजट तक: जब गंवानी पड़ी थी वित्तमंत्री की कुर्सी, पढ़िए पूरी कहानी..
Baiga Gunia Hadjod Yojana : छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव को मिला नया सम्मान, अब इन्हें मिलेंगे हर साल 5 हजार
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम
Balodabazar Pension Camp : 27 जनवरी को लगेगा पेंशन-वेतन निर्धारण निराकरण शिविर, लंबित मामलों को मिलेगी राहत
Loan Fraud Case : लोन दिलाने का झांसा देकर 27.50 लाख की ठगी, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indravati River Flood Record : छत्तीसगढ़ में इंद्रावती का 53 साल का रिकॉर्ड टूटा, नाव-हेलिकॉप्टर से 833 लोगों का रेस्क्यू

Indravati River Flood Record : अमेठी, रामपुर और…

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?