CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Banaras to Bilaspur Jewellery Robbery : बस में एक करोड़ के सोने के जेवर चोरी, व्यापारी ने दी थाने में रिपोर्ट

Banaras to Bilaspur Jewellery Robbery : बस में एक करोड़ के सोने के जेवर चोरी, व्यापारी ने दी थाने में रिपोर्ट

By Newsdesk Admin
14/10/2025
Share
Banaras to Bilaspur Jewellery Robbery
Banaras to Bilaspur Jewellery Robbery

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। बनारस से करीब एक करोड़ के सोने के जेवर लेकर लौट रहे व्यापारी का बैग बस से गायब हो गया (Banaras to Bilaspur Jewellery Robbery)। रतनपुर पहुंचने पर जब व्यापारी ने बैग की तलाश की, तो चोरी का पता चला। व्यापारी ने तुरंत रतनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर के एक प्रमुख ज्वेलरी व्यापारी बनारस से सोने के आभूषणों की खेप लेकर बस से लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने बैग सीट के पास रख दिया और नींद में चले गए। मौका पाकर बस में मौजूद चोरों ने बैग पार कर दिया (Banaras to Bilaspur Jewellery Robbery)।

व्यापारी को रतनपुर पहुंचने पर हुआ अहसास

जब बस रतनपुर पहुंची, व्यापारी ने बैग ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने कंडक्टर से पूछताछ की, मगर उसने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद व्यापारी तुरंत बस से उतरे और रतनपुर थाने पहुंचे। वहां उन्होंने चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही बस की तलाशी ली और संभावित रूट पर जांच शुरू की। इस बीच एएसपी अर्चना झा, एएसपी अनुज कुमार और डीएसपी नुपूर उपाध्याय सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे (Banaras to Bilaspur Jewellery Robbery)।

पुलिस जांच में जुटी, कई एंगल से हो रही पड़ताल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की गति बढ़ा दी है। फिलहाल अधिकारी मामले की जानकारी सार्वजनिक करने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि यह चोरी किसी संगठित गिरोह द्वारा की गई है, जो बस यात्रियों को निशाना बनाता है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुलिस यात्रियों से पूछताछ कर रही है। चोरों ने बैग से एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने के गहने उड़ाए हैं, जिससे व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है।

Raipur drink and drive accident: तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक आरक्षक को रौंदा, दो आरोपी गिरफ्तार
Kharif Registration Extension : किसानों के हित में शासन का अहम फैसला, शासन ने बढ़ाया पंजीयन व रकबा संशोधन का समय
King Cobra Rescue Korba : छत्तीसगढ़ में मिला 13 फीट लंबा किंग कोबरा, फुफकार से दहशत, वन विभाग की देखरेख में हुआ रेस्क्यू
Kisan Tunhar Token App : किसान तुंहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, डिजिटल व्यवस्था से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ
Raipur Murder Mystery : बहन के प्रेम संबंध ने ली युवक की जान, शराब के बहाने खेत तक ले जाकर रची गई खौफनाक साजिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?