सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर सड़क के बीच कार खड़ी कर जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Bilaspur Viral Video) हो गया है। वीडियो में नायब तहसीलदार विपिन पटेल कार की डिक्की में केक रखकर बॉलीवुड गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार मालिक और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें…Heroin Smuggling : पंजाब से हेरोइन लाकर बिलासपुर में बेचने की कोशिश, 2.50 लाख का नशा जब्त
पहले रायपुर का बताया जा रहा था वीडियो Bilaspur Viral Video
वायरल वीडियो में कार की डिक्की खोलकर केक रखा गया है। इस दौरान सलमान खान की फिल्म के गाने ओ ओ जाने जाना पर रील बनाई गई और आतिशबाजी की तैयारी भी दिखाई दे रही है। विपिन पटेल की पोस्टिंग रायपुर जिले में होने के कारण शुरुआत में वीडियो को रायपुर का बताया गया था, लेकिन जांच में घटना बिलासपुर के रिवर व्यू रोड की निकली।
यह भी पढ़ें…OP Choudhary : जीत मिली तो शपथ ली, हार गए तो ईवीएम पर सवाल, ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस के मुताबिक, सरजू बगीचा निवासी अमित साहू ने शिकायत में बताया कि 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब एक बजे सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाया (Bilaspur Viral Video) जा रहा था। इससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने कार क्रमांक सीजी 04 एनवाई 1910 के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें…Cash Seizure : दुर्ग में बोलेरो के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ कैश जब्त, दो गिरफ्तार
सड़क पर जश्न को लेकर सख्ती
सार्वजनिक सड़कों पर जन्मदिन मनाने, आतिशबाजी करने और यातायात बाधित करने के मामलों में हाईकोर्ट पहले भी सख्त निर्देश (Bilaspur Viral Video) दे चुका है। ऐसे मामलों में कार्रवाई के साथ दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
खबरें और भी हैं…Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, बस्तर में चलेंगी तेज हवाएं


